Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

एशिया ट्रैक कप 2019: रोनाल्डो के चौथे गोल्ड के साथ भारत ने पदक तालिका में किया टॉप

एशिया ट्रैक कप 2019: रोनाल्डो के चौथे गोल्ड के साथ भारत ने पदक तालिका में किया टॉप
X
By

Syed Hussain

Published: 12 Sep 2019 12:22 PM GMT

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को एशिया ट्रैक कप 2019 का समापन हो गया, जो निश्चित तौर पर भारत के नाम रहा। भारत को इस प्रतियोगिता में कुल 25 पदक मिले और हिन्दुस्तान टेबल टॉपर्स रहा। भारत की झोली में 10 स्वर्ण पदक, 8 रजत और 7 कांस्य पदक गए।

https://twitter.com/TheBridge_IN/status/1172172608785108992?s=20

भारत के बाद दूसरे स्थान पर उज़बेकिस्तान रहा, जिसके नाम 4 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल के साथ कुल 7 पदक रहे। तीसरे नंबर पर मलेशिया रहा, उसकी झोली में कुल 5 पदक गए जिसमें 4 स्वर्ण और 1 रजत शामिल रहा।

क्या आप रियल हीरो गूल नासिकवाला को जानते हैं ? अगर नहीं तो यहां क्लिक करें और पढ़ें:

भारत ने पहले दिन 12, दूसरे दिन 10 और तीसरे और आख़िरी दिन 3 पदक हासिल किए, बुधवार को भारत की झोली में 2 गोल्ड और एक कांस्य पदक मिला। इस दिन भी रोनाल्डो लैतोन्जम का ही जलवा रहा, और उन्होंने एक और गोल्ड लेते हुए तीन दिनों 4 गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा किया।

रोनाल्डो लैतोन्जम को मिले 4 गोल्ड

रोनाल्डो को बुधवार को जूनियर मेंस काइरीन इवेंट में ये क़ामयाबी हासिल हुई, इस इवेंट में उन्होंने कज़ाक़िस्तान के साइकलिस्ट अरलानबेक और एलेक्ज़ेंडर साफ़ारोव को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।

रोनाल्डो के अलावा मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 भारत के एसो अल्बेन ने भी मेंस काइरीन इवेंट में गोल्ड जीता और साथ ही साथ उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में क्वालिफ़ाई करने के लिए ज़रूरी प्वाइंट्स भी हासिल किए। इस इवेंट का रजत पदक थाईलैंड के वोरायुच कपून्या को मिला जबकि कांस्य पदक के साथ तीसरे नंबर पर एक और भारतीय साइकलिस्ट अमरजीत सिंह रहे।

ये भी पढ़ें: ट्रैक एशिया कप 2019 का दूसरा दिन भारत के लिए कैसा रहा था ?

हालांकि महिलाओं के एलीट काइरीन इवेंट में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, डेबारा हैरोल्ड और मयूरी लुते आख़िरी 6 में भी जगह बनाने से चूक गईं। इस इवेंट में पहले स्थान पर मलेशिया की फ़तेहा, दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया की क्रिसमोंटिया और तीसरे पायदान पर हांग कांग की चो यू ने जगह बनाई।

कुल मिलाकर भारत के लिए ये इवेंट काफ़ी शानदार रहा है, जहां रोनाल्डो और एसो अल्बेन दूसरों से कहीं आगे रहे और इनके इस प्रदर्शन से आने वाले समय में भारतीय साइकलिस्ट फ़ैन्स को भी उम्मीदें होंगी। इस प्रदर्शन के बाद ज़ाहिर तौर पर एसो अल्बेन का मनोबल ओलंपिक्स में क्वालिफ़ाई करने को लेकर काफ़ी ऊपर गया होगा।

Next Story
Share it