Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

WPL: मुंबई इंडियंस ने टीम की जर्सी का किया अनावरण

डबल्यूपीएल का पहला मैच 4 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जायेगा।

WPL: मुंबई इंडियंस ने टीम की जर्सी का किया अनावरण
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 25 Feb 2023 10:24 AM GMT

महिला प्रीमियर लीग (डबल्यूपीएल) के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। जिसके लिए टीमें तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच टूर्नामेंट की पहली जर्सी मुंबई इंडियंस ने जारी की है। मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए टीम की जर्सी का अनावरण किया।

मुंबई इंडियंस महिला टीम की जर्सी पुरुष टीम की तरह ही नजर आ रही है। जर्सी हलके नीले रंग की है, जिस पर साइड में डार्क करेंगे रंग की धारी है।

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस डबल्यूपीएल में भी कमाल करने को तैयार हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलती नजर आएंगी।

बता दें डबल्यूपीएल का पहला मैच 4 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जायेगा।

Next Story
Share it