Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

WPL: मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को चुना टीम का कप्तान

कप्तान हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख रूपये की बोली लगाकर खरीदा था।

WPL: मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को चुना टीम का कप्तान
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 1 March 2023 7:50 PM IST

महिला प्रीमियर लीग का आगाज जल्द ही होने वाला है। जिसके लिए टीमों ने कप्तान का चुनाव शुरू कर दिया हैं। इसी कड़ी में सलामी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया हैं। मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख रूपये की बोली लगाकर खरीदा था।

टीम की मालकिन नीता अम्बानी ने कहा, "हमे ख़ुशी हो रही है कि हमारी टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेगी। नेशनल टीम की कप्तान रहते हुए कई रोमांचक मैच टीम को जिताए हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि कह शेर्लोट और झूलन गोस्वामी के सपोर्ट से वह टीम को बेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेगी। हम मुंबई इंडियंस के इस नए अध्याय को गढ़ने के लिए बेताब है।"

बता दें हाल ही में हरमनप्रीत पहली ऐसी क्रिकेटर बनी, जिन्होंने 150 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड बनाया।

Next Story
Share it