Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

WPL: आज से होगा महिला प्रीमियर लीग का आगाज, मुंबई और गुजरात के बीच होगा पहला मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल

मुंबई इंडियन और गुजरात जायंटस के बीच का पहला मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला

WPL: आज से होगा महिला प्रीमियर लीग का आगाज, मुंबई और गुजरात के बीच होगा पहला मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 4 March 2023 9:01 AM GMT

महिला प्रीमियर लीग (डबल्यूपीएल) के उद्घाटन संस्करण का शुभारंभ शनिवार यानी कि आज से होने जा रहा हैं। डबल्यूपीएल के पहले मैच में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमें आपस में भिड़ेंगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस में हैली मैथ्यूज़ और नताली सीवर जैसी स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं गुजरात टीम की कमान सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी के हाथों में हैं जहां टीम में उनका साथ स्नेह राणा, हरलीन देओल और एश्ले गार्डनर जैसी बेहतरीन खिलाड़ी देंगी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को देखते हुए यह मुकाबला बेहद खास और टक्कर का होने वाला हैं।

डबल्यूपीएल के पहले संस्करण में 5 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। लीग के फॉर्मेट के मुताबिक राउंड रॉबिन मैचों के तहत यहां हर टीम अन्य चार टीमों से दो-दो मैच खेलेगी। इसके बाद शीर्ष पर पहुंचने अली टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी, वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर मैच होगा और इसकी विजेता फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी।

कब और कहां देखें मुकाबला:

मुंबई इंडियन और गुजरात जायंटस के बीच का पहला मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा। जिसका प्रसारण टीवी पर वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल स्पोर्ट्स-18 1, स्पोर्ट्स-18 1HD और स्पोर्ट्स-18 पर देखा जा सकेगा। इसके साथ ही दर्शक जिओ सिनेमा ऐप पर भी मैच के लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

दोनों टीमों के स्क्वाड:

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली सीवर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, एमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायन, हीदर ग्राहम, इसाबेले वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुज्जर, हुमैरा क़ाज़ी, जिनतिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, साइका इशाक़, सोनम यादव।

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), स्‍नेह राणा (उपकप्तान) एश्‍ले गार्डनर, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, किम गार्थ, शब्‍बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील।

महिला प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल:

तारीख मैच समय वेन्यू

4 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल

5 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 3:30 बजे ब्रेबोर्न

5 मार्च यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स शाम 7:30 डीवाई पाटिल

6 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न

7 मार्च दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल

8 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न

9 मार्च दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल

10 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वारियर्स शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न

11 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल

12 मार्च यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न

13 मार्च दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल

14 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न

15 मार्च यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल

16 मार्च दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न

18 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स दोपहर 3:30 बजे डीवाई पाटिल

18 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न

20 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स दोपहर 3:30 बजे ब्रेबोर्न

20 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल

21 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस दोपहर 3:30 बजे डीवाई पाटिल

21 मार्च यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न

24 मार्च एलिमिनेटर शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल

26 मार्च फाइनल शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न

Next Story
Share it