Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

WPL- MI vs GG: मुंबई इंडियंस की जीत का अभियान जारी, गुजरात जायंट्स को 55 रन से हराया

मुंबई की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाया। हरमनप्रीत ने 30 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली।

WPL- MI vs GG: मुंबई इंडियंस की जीत का अभियान जारी, गुजरात जायंट्स को 55 रन से हराया
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 15 March 2023 7:25 AM GMT

महिला प्रीमियर लीग में मंगलवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर जीत हासिल की। मुंबई की टीम ने गुजरात को 55 से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। मुंबई द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम 9 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी और हार गई।

मुंबई की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाया। हरमनप्रीत ने 30 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। जिसके बदौलत टीम को लगातार पांचवीं जीत हाथ लगी। कप्तान के अलावा यास्तिका भाटिया ने ओपनिंग करते हुए 37 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। इसके बाद नेट साइवर ब्रंट ने 31 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं अमेलिया केर ने 13 गेंदों में 19 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास रन नही जुटा सका।

गेंदबाजी में मुंबई के लिए नेट साइवर ब्रंट और हेले मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।

जबकि गुजरात की ओर से हरलीन देओल ने 23 गेंदों में 22 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। हरलीन के अलावा कप्तान स्नेह राणा ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई और खास कमाल नहीं कर पाया।

Next Story
Share it