Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

WPL: गुजरात जायंट्स ने मिताली राज को बनाया टीम का 'मेंटोर'

मिताली टीम की मेंटोर के तौर पर गुजरात में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और खेल को जमीनी स्तर से बढ़ावा देने में भी मदद करेंगी।

WPL: गुजरात जायंट्स ने मिताली राज को बनाया टीम का मेंटोर
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 29 Jan 2023 12:52 PM IST

महिला आईपीएल की शुरुआत जल्द ही होने वाली हैं, जिसके लिए टीमों की घोषणा कर दी गई हैं। इसी बीच भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान और दमदार बल्लेबाज मिताली राज को डब्ल्यूपीएल की टीम गुजरात जायंट्स ने 'मेंटोर' और सलाहकार नियुक्त किया हैं। मिताली टीम की मेंटोर के तौर पर गुजरात में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और खेल को जमीनी स्तर से बढ़ावा देने में भी मदद करेंगी।

मिताली ने शनिवार को कहा, ''महिला प्रीमियर लीग का शुरूआती सत्र महिला क्रिकेट के लिये शानदार कदम है और अडानी ग्रुप का शामिल होना खेल के लिये काफी बढ़ावा देने वाला है।"

उन्होंने कहा, "बीसीसीआई की इस शुरुआत से महिला क्रिकेट के विकास में मदद मिलेगी और युवा खिलाड़ी भी पेशेवर तौर पर क्रिकेट खेलने के लिये प्रोत्साहित होंगी।"

बता दें पिछले साल मिताली ने सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। 23 साल के लंबे करियर मिताली के नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन जुटाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।

Next Story
Share it