Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

WPL: दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ की हुई घोषणा, जोनाथन बेट्टी होंगे मुख्य कोच

बेट्टी के साथ पूर्व क्रिकेटर हेमलता काला और लीसा नाइटले सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे।

WPL: दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ की हुई घोषणा, जोनाथन बेट्टी होंगे मुख्य कोच
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 14 Feb 2023 5:37 PM GMT

महिला प्रीमियर लीग में कुछ ही दिन बाकी हैं, जिसके लिए टीमें अपने अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा कर रही हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी शनिवार को अपने कोचिंग स्टाफ की जानकारी जारी की। जिसके मुख्य कोच के रूप में इंग्लैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर जोनाथन बेट्टी को चुना गया हैं। बेट्टी के साथ पूर्व क्रिकेटर हेमलता काला और लीसा नाइटले सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। जबकि बीजू जॉर्ज टीम के फील्डिंग कोच होंगे जो दिल्ली कैपिटल्स पुरूष टीम के साथ भी जुड़े हैं।

सर्रे और ग्लूस्टरशर के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बेट्टी ओवल इंविंसिबल्स महिला टीम के कोच रह चुके हैं जिसने 2021 और 2022 में द हंड्रेड खिताब जीता था। वह महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स और सर्रे महिला टीम के भी कोच रहे हैं ।

कोच के रूप में चुने जाने पर उन्होंने कहा, "दिल्ली कैपिटल्स से बतौर मुख्य कोच जुड़कर काफी रोमांचित हूं। महिला क्रिकेट से जुड़ने का यह शानदार समय है और महिला प्रीमियर लीग दुनिया में महिलाओं के पेशेवर खेल का स्वरूप बदल सकती है।"

भारत के लिये सात टेस्ट और 78 वनडे खेल चुकी हेमलता काला राष्ट्रीय चयन समिति की प्रमुख भी रही हैं । उनके कार्यकाल में ही भारत 2017 विश्व कप फाइनल में पहुंचा था। आस्ट्रेलिया के लिये नौ टेस्ट और 82 वनडे खेल चुकी लीसा नाइटले इंग्लैंड महिला टीम की कोच रह चुकी है। वह पर्थ स्क्रोचर्स और सिडनी थंडर्स की भी मुख्य कोच रही हैं।

बता दें महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आयोजन चार मार्च से 26 मार्च के बीच किया जायेगा।

Next Story
Share it