Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

WPL Auction: इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर लगी बड़ी बोली, मंधाना रही सबसे महंगी खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बड़ी रकम में स्मृति को खरीदा हैं।

Smriti Mandhana cricket
X

स्मृति मंधाना

By

Pratyaksha Asthana

Updated: 14 Feb 2023 5:33 PM GMT

महिला प्रीमियर लीग (डबल्यूपीएल) के उद्घाटन संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो गई हैं। लीग की 5 फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर बड़ी रकम की बारिश की हैं। 24 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 50 लाख था, लेकिन खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगाई गई। इसमें सबसे बड़ी बोली सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर लगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बड़ी रकम में स्मृति को खरीद लिया हैं।

बता दें बड़ी रकम हासिल करने वाली पांच भारतीय खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा और ऋचा का नाम शामिल हैं।

1. स्मृति मंधाना


दमदार बल्लेबाज खिलाड़ी स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी साबित हुई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सबसे बोली लगाकर स्मृति को टीम में शामिल किया। बैंगलोर की टीम ने 3.40 करोड़ की बोली लगाकर स्मृति को खरीदा। स्मृति के प्रदर्शन की बात करें तो

उन्होंने 112 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 108 इनिंग्स में 2651 रन बनाए हैं जिसमें 86 के हाइएस्ट और 27.33 की औसत के साथ कुल 2651 रन बनाए हैं।

2. दिप्ती शर्मा


स्मृति के बाद ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा दूसरी महंगी बिकने वाली खिलाड़ी बनी। दीप्ति शर्मा को लखनऊ वॉरियर्स ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा है। दिप्ती को खरीदने के लिए मुंबई, दिल्ली ने भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन आखिर में यूपी वारियर्स ने बाजी मार के दीप्ति को टीम में ले लिया। दीप्ति ने टी20 के 88 मैच में 97 विकेट लिए हैं। साथ ही बल्ले से 914 रन बनाए हैं।

3. जेमिमा रोड्रिग्स


दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स को 2.20 करोड़ की रकम में खरीदा। होनहार बल्लेबाज जेमिमा ने 75 टी20 मैचों में 112.74 की स्ट्राइक रेट और 29.71 की औसत से 1,575 रन बनाए हैं।

4. शैफाली वर्मा


अंडर-19 टीम को टी20 विश्व कप जीतने वाली शेफाली विराम बड़ी बोली हासिल करने वाली खिलाड़ियों में से एक हैं। शैफाली को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपया देकर खरीदा। शैफाली वर्मा ने 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1264 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 24.78 रहा है।

5. ऋचा घोष


बड़ी रकम हासिल करने वाली 5 खिलाड़ियों में आखिरी नाम ऋचा घोष का हैं। विकेटकीपर ऋचा को आरसीबी ने 1 करोड़ 90 लाख रूपए में खरीदा। ऋचा के अलावा पूजा वस्त्राकर पर भी 1 करोड़ 90 लाख की बोली लगी, पूजा को मुंबई इंडियंस ने टीम ने शामिल किया।

Next Story
Share it