Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

Women's T20 World Cup: विश्व कप के आगाज में कुछ ही दिन बाकी, इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

भारतीय टीम का पहले मैच में सामना चीर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान से 12 फरवरी को होना हैं।

Womens T20 World Cup: विश्व कप के आगाज में कुछ ही दिन बाकी, इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 10 Feb 2023 9:36 AM GMT

टी20 महिला विश्व कप का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला हैं। 10 फरवरी से 26 मार्च के बीच होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। टी20 महिला विश्व कप 2023 की मेजबानी साउथ अफ्रीका को सौंपी गई हैं। मेजबान साउथ फरीदा के अलावा इसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें शामिल होंगी।

इस टूर्नामेंट के सभी मुक़ाबले केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड, पार्ल के बोलैंड पार्क और पोर्ट एलिजाबेथ (एबेरेहा) के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जाएंगे। जहां भारतीय टीम का पहले मैच में सामना चीर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान से 12 फरवरी को होना हैं।

इससे पहले पिछले टूर्नामेंट में भारत फाइनल तक पहुंचा था जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था, और भारत का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया था। इसके अलावा भारत ने 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल मुक़ाबले खेले हैं। जबकि 2012, 2014 और 2016 में वह ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गया था।

और यही वजह है कि भारतीय महिला टीम हर हाल में 2023 का विश्व कप अपने नाम करना चाहेगी। पाकिस्तान से पहले मैच खेलने के बाद भारत ग्रुप बी में 15 फरवरी को वेस्टइंडीज से दूसरा मुक़ाबला खेलेगा। वहीं 18 और 20 फरवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में इंग्लैंड और आयरलैंड से मैच होगा।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया ने जीता है, ऑस्ट्रेलिया पांच बार टी 20 महिला विश्व कप का चैंपियन बना है।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पूरा शेड्यूल

10 फरवरी साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका रात-10.30 बजे

11 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड शाम 6.30 बजे

11 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड रात-10.30 बजे

12 फरवरी भारत बनाम पाकिस्तान शाम 6.30 बजे

12 फरवरी बांग्लादेश बनाम श्रीलंका रात-10.30 बजे

13 फरवरी आयरलैंड बनाम इंग्लैंड शाम 6.30 बजे

13 फरवरी साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड रात-10.30 बजे

14 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश रात-10.30 बजे

15 फरवरी भारत बनाम वेस्टइंडीज शाम 6.30 बजे

15 फरवरी पाकिस्तान बनाम आयरलैंड रात-10.30 बजे

16 फरवरी श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया शाम 6.30 बजे

17 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश शाम 6.30 बजे

17 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड रात-10.30 बजे

18 फरवरी भारत बनाम इंग्लैंड शाम 6.30 बजे

18 फरवरी साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया रात-10.30 बजे

19 फरवरी पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज शाम 6.30 बजे

19 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका रात-10.30 बजे

20 फरवरी भारत बनाम आयरलैंड शाम 6.30 बजे

21 फरवरी इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान शाम 6.30 बजे

21 फरवरी साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश रात 10.30 बजे

23 फरवरी पहला सेमीफाइनल शाम 6.30 बजे

24 फरवरी पहला सेमीफाइनल शाम 6.30 बजे

26 फरवरी फाइनल शाम 6.30 बजे

भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 के मैचों का लाइव प्रसारण भारत में आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। इन मुकाबलों की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते हैं।

Next Story
Share it