Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

एशिया कप के लिए तैयार भारतीय महिला टीम, जानें कार्यक्रम का पूरा ब्योरा

1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच होने वाले एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका की टीम से होना हैं।

एशिया कप के लिए तैयार भारतीय महिला टीम, जानें कार्यक्रम का पूरा ब्योरा
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 27 Sep 2022 11:52 AM GMT

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद भारतीय टीम का अगला लक्ष्य एशिया कप हैं। जिसकी शुरुआत 1 अक्टूबर से बांग्लादेश के सिलवट में होने वाली हैं।

1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच होने वाले एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका की टीम से होना हैं। हालाकि दर्शकों को भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में खास दिलचस्पी है। भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी देश पाकिस्तान से होगा। भारत पाकिस्तान का यह रोमांचक मुकाबला 7 अक्टूबर को होना हैं।

एशिया कप में उतरने वाली भारतीय टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत के हाथों में सौंपी गई हैं। जबकि उप कप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया हैं।

एशिया कप के लिए टीम में जेमिमा रॉड्रिगेज की वापसी हुई है जो इंग्लैंड के ऐतिहासिक दौरे पर चोट के कारण नहीं गई थी। स्टैंड बाय के तौर पर तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर को रखा गया है।

बता दे एशिया कप में सेमीफाइनल मुकाबले 13 अक्टूबर को जबकि फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

एशिया कप में भारतीय टीम का कार्यक्रम-

1 अक्टूबर- भारत बनाम श्रीलंका

3 अक्टूबर- भारत बनाम मलेशिया

4 अक्टूबर- भारत बनाम यूएई

7 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान

8 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

10 अक्टूबर- भारत बनाम थाईलैंड

एशिया कप 2022 के लिए भारत की टीम-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, सबभिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, के.पी. नवगिरे।

स्टैंड बाय खिलाड़ी-तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर।

Next Story
Share it