Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

लगातार शानदार फॉर्म के चलते सूर्यकुमार यादव ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर

सूर्यकुमार को टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बना दिया गया हैं।

लगातार शानदार फॉर्म के चलते सूर्यकुमार यादव ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 29 Sep 2022 11:22 AM GMT

भारतीय क्रिकेट टीम के दमदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से शानदार फार्म में चल रहे हैं। पिछली कुछ सीरीज में सूर्यकुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रनों की बौछार की हैं। और यही वजह है कि उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बना दिया गया हैं। इतना ही नहीं वह अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के (45) लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

सूर्य कुमार का यह प्रदर्शन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को आगामी टूर्नामेंट में खासकर टी20 विश्व कप में काफी फायदा पहुंचा सकता हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में बुधवार को हुए पहले मुकाबले में सूर्यकुमार ने एक और नाबाद अर्धशतक (33 गेंदों पर 50 रन) बनाया। जिसके चलते भारतीय टीम ने 20 गेंद शेष रहते 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

आईसीसी के मुताबिक सूर्यकुमार ने इस साल टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपना अविश्वसनीय खेल जारी रखते हुए इस प्रारूप में 700 से अधिक रन पूरे किए। 2022 में टी20आई में उनके रनों की संख्या एक भारतीय बल्लेबाज के लिए एक रिकॉर्ड है, जिसमें सूर्या ने 2018 में शिखर धवन के 689 रनों के प्रारूप में पार किया। सूर्यकुमार ने 180 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट और 40 से ज्यादा के औसत से यह रन बनाए हैं।

टी20आई में एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी-

1. सूर्यकुमार यादव 732 रन, 40.66 औसत, 180.29 स्ट्राइक रेट, 2022

2. शिखर धवन 689 रन, 40.52 औसत, 147.22 स्ट्राइक रेट, 2018

3. विराट कोहली 641 रन, 106.83 औसत, 140.26 स्ट्राइक रेट, 2016

4. रोहित शर्मा 590 रन, 36.87 औसत, 147.5 स्ट्राइक रेट, 2018

5. रोहित शर्मा 497 रन, 29.23 औसत, 131.48 स्ट्राइक रेट, 2016

6. रोहित शर्मा 497 रन, 26.15 औसत, 146.17 स्ट्राइक रेट, 2022

Next Story
Share it