Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

यौन उत्पीडन के आरोप में श्रीलंका टीम के बल्लेबाज दानुष्का गुणथिलाका गिरफ्तार

रविवार की सुबह श्रीलंका के खिलाड़ी गुणथिलका को गिरफ्तार कर सिडनी सिटी पुलिस थाने ले जाया गया।

यौन उत्पीडन के आरोप में श्रीलंका टीम के बल्लेबाज दानुष्का गुणथिलाका गिरफ्तार
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 6 Nov 2022 2:44 PM GMT

टी20 विश्व कप में खेलने आई श्रीलंका टीम के खिलाड़ी दानुष्का गुणथिलाका के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दो नवंबर को एक महिला के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न मामले की जांच के बाद रविवार की सुबह श्रीलंका के खिलाड़ी गुणथिलका को गिरफ्तार कर सिडनी सिटी पुलिस थाने ले जाया गया।

मामले को लेकर श्रीलंका टीम से जुड़े सूत्र ने बताया, "दानुष्का गुणथिलका को कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई टीम उनके बिना ऑस्ट्रेलिया से चली गई है।"

रिपोर्ट के अनुसार, "गुनाथिलाका एक महिला से कुछ दिनों तक एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए बातचीत कर रहा था। लेकिन आगे बात मिलने जुलने पर आ गई और आरोप लगाया गया कि उसने 2 नवंबर की शाम को कथित तौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया।"

बता दें श्रीलंका की टीम रविवार को इंग्लैंड से हारकर टी 20 विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

Next Story
Share it