Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

सौरव गांगुली लड़ेंगे कैब के अध्यक्ष पद का चुनाव

50 साल के सौरव गांगुली की बीसीसीआई प्रेसिडेंट पोस्ट से विदाई तय हो चुकी है

सौरव गांगुली लड़ेंगे कैब के अध्यक्ष पद का चुनाव
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 15 Oct 2022 11:19 PM IST

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निवर्तमान प्रमुख सौरव गांगुली फिर से अपनी राज्य इकाई बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद पर वापसी करेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान ने शनिवार को कहा कि वह कैब चुनाव लड़ेंगे।

50 साल के सौरव गांगुली की बीसीसीआई प्रेसिडेंट पोस्ट से विदाई तय हो चुकी है। पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी 18 अक्टूबर को औपचारिक तौर पर सौरव गांगुली की जग जगह ले लेंगे। रोजर बिन्नी उस भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वनडे विश्व कप जीता था। रोजर बिन्नी जहां बीसीसीआई के नए बॉस बनने जा रहे हैं, वहीं जय शाह सचिव पद पर बने रहेंगे।

गांगुली ने कहा - हां, मैं कैब चुनाव लडूंग़ा। मेरी 22 अक्टूबर को नामांकन भरने की योजना है। मैं पांच वर्षां तक कैब में रहा था और लोढा सिफारिशों के नियमों के अनुसार मैं इस पद पर और 4 साल तक बना रह सकता हूं।

सौरव के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया सीएबी के अध्यक्ष बने थे। अब अभिषेक डालमिया का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष के शीर्ष पद पर अभिषेक डालमिया के स्थान पर चुनाव लडऩे की चर्चा जोरों पर थीं लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी के नामांकन से काफी सारे समीकरण बदल जाएंगे। गांगुली ने कहा कि मैं 20 अक्टूबर को अपना पैनल तय करूंगा। सीएबी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव इस महीने के अंत में होने की संभावना है।

Next Story
Share it