Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया

पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंडिया लीजेंड्स ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन का स्कोर खड़ा किया

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 11 Sept 2022 12:53 PM IST

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रन से हराते हुए जीत हासिल की हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंडिया लीजेंड्स ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की टीम अपनी पारी में 9 विकेट पर 156 रन ही बना सकी, और मैच हार गई।

भारत की ओर से कप्तान सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले 46 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान सचिन 16 रन बनाकर आउट हुए जबकि ओझा ने 21 रनों की पारी खेली। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना ने स्टुअर्ट बिन्नी के साथ मिलकर पारी को संभाला। हालांकि रैना 22 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए। बिन्नी अंत तक नाबाद रहते हुए 42 गेंद में 82 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और पांच चौके भी लगाए। खास बात है कि रोड सेफ्टी में रैना का यह डेब्यू मैच था।

बिन्नी के अलावा बल्लेबाजी में टीम के लिए यूसुफ पठान ने दमदार खेल दिखाया। उन्होंने चार छक्के और एक चौके की मदद से 15 गेंद में 35 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा युवराज सिंह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 9 विकेट गंवाते हुए 156 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से गेंदबाजी में टीम के लिए सबसे अधिक राहुल शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा मुनाफ पटेल और प्रज्ञान ओझा ने भी दो-दो विकेट लिए जबकि इरफान पठान और युवराज सिंह ने भी एक-एक विकेट लिया।

बता दें दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया।

Next Story
Share it