Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

इंग्लैंड में भारतीय मूल के सांसद ने शुरू की अनोखी मुहिम, सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया ग्राउंड का नाम

शनिवार को लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम बदलकर सुनील गावस्कर क्रिकेट क्लब किया गया

sunil gavaskar cricket stadium
X

सुनील गावस्कर

By

Amit Rajput

Published: 25 July 2022 1:27 PM GMT

भारतीय क्रिकेट के लिटिल मास्टर कहे जाने वाले सुनील गावस्कर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। जब वें क्रिकेट खेला करते थे तो वें अपनी बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों बटोरते थे और अब जब से उन्होंने क्रिकेट को छोड़ा तब से वें अपनी बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। अब सुनील गावस्कर एकबार सुर्खियों में आए। लेकिन इस बार वें अपने खेल के कारण चर्चा में आए और न ही अपने बयानों के कारण बल्कि वें इस बार अपने फैंस के कारण चर्चा में आए हैं। जहां सुनील गावस्कर को उनके फैंस ने एक अनोखा उपहार दिया है।

दरअसल पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर इंग्लैंड के स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। यह स्टेडियम लीसेस्टर में होगा। जहां शनिवार को लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम बदलकर सुनील गावस्कर क्रिकेट क्लब किया गया। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि इंग्लैंड में किसी स्टेडियम का नाम भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा जा रहा है। वही इस नाम को बदलने की मुहिम भारतीय मूल के सांसद रहे कीथ वाज ने शुरू की थी। उन्होंने लंबे समय तक लीसेस्टर का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा अमेरिका के कैंटकी में एक मैदान का नाम 'सुनील गावस्कर फील्ड' है। वहीं, तंजानिया के जांसीबार में 'सुनील गावस्कर क्रिकेट स्टेडियम' तैयार हो रहा है।

इस सम्मान को लेकर गावस्कर ने कहा, मैं काफी खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि लीसेस्टर में एक मैदान का नाम मेरे नाम पर किया जा रहा है। लीसेस्टर में खेल को लेकर जबरदस्त समर्थन है। यह मेरे लिए वास्तव में एक बड़ा सम्मान है। वहीं, कीथ वाज ने कहा, वह सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रहे हैं। गावस्कर दुनिया के महान क्रिकेटरों में से एक हैं। वह सिर्फ लिटिल मास्टर ही नहीं, बल्कि इस खेल के ग्रेट मास्टर भी हैं।

वही आपको बता दें कि गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी थे। उन्होंने लंबे समय तक टेस्ट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रखा था। उनके रिकॉर्ड को सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा था।

Next Story
Share it