Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

पाकिस्तान द्वारा भारत को मिली हार के बाद खालिस्तान से जोड़ा गया गेंदबाज अर्शदीप का विकिपीडिया पेज, आईटी मंत्रालय ने की सख्त कार्यवाही

कैच छूट जाने के बाद अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें खालिस्तानी भी बताया जा रहा है

पाकिस्तान द्वारा भारत को मिली हार के बाद खालिस्तान से जोड़ा गया गेंदबाज अर्शदीप का विकिपीडिया पेज, आईटी मंत्रालय ने की सख्त कार्यवाही
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 5 Sept 2022 2:44 PM IST

एशिया कप 2022 के सुपर-4 में रविवार को हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 181 रन बनाने के बाद भारतीय टीम को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। रोमांचक मुकाबले में भारत ने जबरदस्त खेल खेला लेकिन पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार बल्लेबाजी की और मैच अपने नाम कर लिया।

मैच हारने के बाद भारतीय टीम के गेंदबाज अर्शदीप को आलोचना झेलनी पड़ रही हैं। दरअसल, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से 18वें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर आसिफ अली का कैच छूट गया। जिसका फायदा उठते हुए पाकिस्तान के आसिफ ने 8 गेंदों पर 16 रन जड़ दिए और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।


कैच छूट जाने के बाद अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें खालिस्तानी भी बताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में भी नजर आए।

मामला तब और गंभीर ही गया जब अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज को एडिट करके 'खालिस्तान' से जोड़ दिया गया। जिसके बार सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

अर्शदीप के विकिपीडिया पेज पर एडिट करके बताया गया कि वह खालिस्तान से जुड़ा है। उनके विकिपीडिया पेज से पता चला कि 'अर्शदीप ने 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में खालिस्तान टीम के लिए पदार्पण किया था। जुलाई 2022 में वह खालिस्तान से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए, और अगस्त 2022 में खालिस्तान एशिया कप टीम की ओर से उनका नाम सामने आया।'

इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्यवाही की और भारत में विकिपीडिया के अधिकारियों को अर्शदीप के पेज को खालिस्तान से जोड़ने और उस सामग्री को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के लिए समन जारी किया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने अधिकारियों से कहा है कि वह इस मामले में आकर उनसे स्पष्टीकरण लेकर इसका कारण बताएंगे।

Next Story
Share it