Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

पांच दिसंबर से शुरू होगा बंगाल महिला टी20 ब्लास्ट, 6 टीमें लेंगी हिस्सा

सोमवार से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जायेंगे।

पांच दिसंबर से शुरू होगा बंगाल महिला टी20 ब्लास्ट, 6 टीमें लेंगी हिस्सा
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 3 Dec 2022 5:45 PM IST

बीरभूम की एमजीआर खेल अकादमी में 17 दिन तक चलने वाले बंगाल महिला टी20 ब्लास्ट के दूसरे टूर्नामेंट में छह टीमें भाग लेने वाली हैं। सोमवार से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जायेंगे।

र्नामेंट में जो छह टीम भाग लेंगी उनमें मोहन बागान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग, कालीघाट क्लब, राजस्थान क्लब, बारानगर स्पोर्टिंग क्लब और जिमखाना शामिल हैं।

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बयान में कहा, ''यह बंगाल की टीम और भविष्य में महिला आईपीएल में जगह बनाने का माध्यम बन सकता है। मैं इसमें भाग लेने वाले सभी क्रिकेटरों को शुभकामनाएं देता हूं।''

खास बात है कि इस टूर्नामेंट के जरिए लगभग 100 खिलाड़ियों को अगले साल होने वाले पहले महिला आईपीएल से पूर्व अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।

Next Story
Share it