Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

आलोचना के बीच युवराज सिंह की आई प्रतिक्रिया, चैरिटी को लेकर अफरीदी का किया था समर्थन

आलोचना के बीच युवराज सिंह की आई प्रतिक्रिया, चैरिटी को लेकर अफरीदी का किया था समर्थन
X
By

Press Trust of India

Updated: 15 April 2022 9:20 PM GMT

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की चैरिटी को दान देने का आग्रह करती अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर आलोचना झेल रहे भारत के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने बुधवार को कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था और मदद की उनकी गुहार को लेकर तिल का ताड़ बना दिया गया। युवराज और हरभजन सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अफरीदी के चैरिटी फाउंडेशन की मदद के लिये ट्वीट किया था। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के मद्देनजर उनके इस ट्वीट की काफी आलोचना हो रही है।

युवराज ने आज ट्वीट किया ,''मुझे समझ में नहीं आता कि जरूरतमंदरों की मदद को लेकर किये गए एक ट्वीट पर इतना हंगामा क्यो बरपा है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता था कि अपने अपने देश में लोगों की मदद करें। मेरा इरादा किसी भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।'' भारत की विश्व कप 2011 जीत के सूत्रधार युवराज ने कहा ,''मैं भारतीय हूं और हमेशा रहूंगा। मैं इंसानियत के लिये भी हमेशा खड़ा रहूंगा। जय हिंद।'' अफरीदी ने युवराज और हरभजन दोनों को धन्यवाद दिया था। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 40 लोग मारे जा चुके हैं जबकि पाकिस्तान में 26 लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें: भारत का घरेलू सेटअप ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड से 5-6 साल पीछे है- हरमनप्रीत कौर

Next Story
Share it