Begin typing your search above and press return to search.

टोक्यो 2020

सौरव गांगुली ने लगाई मुहर, ओलंपिक खेलों में भारत के गुडविल एम्बेस्डर होंगे

सौरव गांगुली ने लगाई मुहर, ओलंपिक खेलों में भारत के गुडविल एम्बेस्डर होंगे
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 8 May 2022 8:49 AM GMT

पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली आगामी टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत के गुडविल एम्बेस्डर होंगे। उन्होंने इस भूमिका को स्वीकार करने की बात कही है। इससे पहले रविवार को भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने से गुडविल एम्बेस्डर बनने की अपील की थी, जिसे सौरव गांगुली ने स्वीकार किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले ओलंपिक खेलों में भारत के गुडविल एम्बेस्डर सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, एआर रहमान और अभिनव बिंद्रा थे।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' से कहा है, "मैं इस भूमिका को स्वीकार करूँगा।" यह दूसरी बार होगा जब ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से कोई गुडविल एम्बेस्डर भेजा जायेगा। टोक्यो ओलंपिक में 14 से 16 अलग-अलग खेलों में भारत के करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें सीनियर के साथ युवा एथलीट्स भी शामिल हैं, जो पहली बार इन खेलों में उतरेंगे।"

इससे पहले राजीव मेहता ने गांगुली को भेजे पत्र में कहा था, "आप करोड़ो लोगों, खासकर युवाओं के लिए हमेशा रोल मॉडल रहे हैं। बतौर खेल प्रशासक आपने हमेशा युवा प्रतिभा को तराशा है। ऐसे में अगर आप भारतीय दल से जुड़ते हैं, तो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा और देश में ओलंपिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा।"

मेहता ने आगे कहा, "हमें इसकी उम्मीद है कि आप पूरी गर्मजोशी से टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय टीम का समर्थन करेंगे।"

गौरतलब है कि आगामी ओलंपिक खेल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक जापान के टोक्यो में आयोजित होने हैं। पिछले रियो ओलंपिक में भारतीय टीम ने अपेक्षाकृत प्रदर्शन नहीं किया था। पिछले ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से साक्षी मलिक ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता था। इनके आलावा पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में रजत पदक जीता था। निश्चित ही इस बार भारतीय टीम पिछले ओलंपिक से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

Next Story
Share it