Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट

COVID-19: पांच हजार गरीबों को एक महीने तक का राशन देंगे सचिन तेंदुलकर

COVID-19: पांच हजार गरीबों को एक महीने तक का राशन देंगे सचिन तेंदुलकर
X
By

Press Trust of India

Updated: 15 April 2022 7:28 AM GMT

कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये पहले ही 50 लाख रूपये का दान दे चुके महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है। एक गैर सरकारी संगठन अपनालय ने ट्वीट के जरिये तेंदुलकर को धन्यवाद दिया।

अपनालय ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ''शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिये। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे। '' तेंदुलकर ने जवाब दिया, ''अपनालय को शुभकामनायें और जरूरतमंदों के लिये अपना काम जारी रखिये।''

सचिन तेंदुलकर ने किये थे 50 लाख दान:

चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोविड 19 महामारी से निपटने के लिये 50 लाख रूपये दान दिये थे। कई खिलाड़ियों ने अपनी तनख्वाह देने का ऐलान किया है जबकि अन्य खिलाड़ियों ने चिकित्सा उपकरण दिये हैं। एक सूत्र ने बताया ,''सचिन तेंदुलकर ने 25 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। वह दोनों में अपना योगदान देना चाहते थे।''

यह भी पढ़ें: अगर आप घर के अंदर हो तो आप अपने देश के लिए युद्ध लड़ रहे हो: चेतेश्वर पुजारा

Next Story
Share it