Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

Commonwealth Games 2022: कब और कहां होगा राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन, जाने पूरा ब्योरा

28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होने वाले इन खेलों में 72 देशों के 4500 से ज़्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे।

Birmingham 2022
X

बर्मिंघम 

By

Pratyaksha Asthana

Published: 26 July 2022 3:18 PM GMT

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आगाज़ दो दिन बाद होने जा रहा हैं।

इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाला हैं।

28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होने वाले इन खेलों में 72 देशों के 4500 से ज़्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। जिसमें भारत की तरफ से बड़ी संख्या में एथलीट्स भेजे गए हैं। जिसकी वजह से लोगों को उम्मीद हैं कि इस बार भारत की झोली में अधिक संख्या में पदक आयेंगे। भारत की ओर से 215 खिलाड़ी 19 अलग अलग स्पर्धाओं में हिसा लेने जा रहें हैं।

इस बार के खेलों में खास बात यह है कि 24 साल के बड़े अंतराल के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जा रहा हैं। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब महिलाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता और टी20 क्रिकेट मैच का आयोजन राष्ट्रमंडल खेलों में होगा। जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम से होगा।

गौरतलब है कि खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण ने #Cheer4India अभियान की शुरुआत की हैं। साथ ही अभ्यास के लिए रवाना होने से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, और सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर पदक हासिल कर सकें इसके लिए उन्हे शुभकामनाएं भी दी हैं।

Next Story
Share it