Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

Commonwealth Games 2026: विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग की होगी वापसी, गोल्फ का होगा डेब्यू

17 से 29 मार्च 2026 के बीच होने वाले विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेलों में कई नए खेलों को भी शामिल किया जाना है।

Commonwealth Games 2026: विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग की होगी वापसी, गोल्फ का होगा डेब्यू
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 5 Oct 2022 8:43 AM GMT

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने खेलों की सूची जारी की हैं। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन हमेशा से सफल खेलों में से एक रहने की वजह से शूटिंग और पैरा शूटिंग को विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया जाएगा।

17 से 29 मार्च 2026 के बीच होने वाले विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेलों में कई नए खेलों को भी शामिल किया जाना है। जिसके चलते राष्ट्रमंडल खेल फेडरेशन, एंड्रयूज लेबर गवर्नमेंट और राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया ने एक सूची की घोषणा की जिसमें डेब्यू करने वाले खेल भी शामिल हैं। हालांकि सूची में अब भी कुश्ती या तीरंदाजी शामिल नहीं है।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ एक आधिकारिक बयान में कहा कि विक्टोरिया 2026 गोल्फ, कोस्टल रोइंग और रोड (साइक्लिंग) दौड़ में पैरा-स्पोर्ट खेलों को जोड़ने का भी प्रस्ताव कर रहा है और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय खेल संघों के साथ काम करेगा ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि क्या यह संभव है।

बता दें गोल्फ, 3x3 बास्केटबॉल, 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, कोस्टल रोइंग, शूटिंग, पैरा-शूटिंग, बीएमएक्स रेसिंग, माउंटेन बाइक क्रॉस कंट्री, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा-ट्रैक साइक्लिंग को पहले से ही प्रभावशाली खेलों में जोड़ा गया है जबकि कोस्टल रोइंग, गोल्फ, और बीएमएक्स राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करेंगे।

राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष बेन ह्यूस्टन ने कहा, राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया खेलों को एक रोमांचक नए युग में ले जाने के लिए विक्टोरिया 2026 के लिए नए खेलों और विषयों को शामिल करने से खुश है। यह अगले चार वर्षों में अपने सपने को साकार करने के लिए एथलीटों की एक पूरी नई लहर को प्रेरित करने करेगा।

वहीं राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने घोषणा की और राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन में नए खेलों को शामिल किया। मार्टिन ने कहा, "हम 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खेल कार्यक्रम की पुष्टि करने के लिए रोमांचित हैं, विक्टोरिया 2026 द्वारा प्रस्तावित अतिरिक्त खेल एक रोमांचक और विविध लाइन-अप को पूरा करते हैं।"

विक्टोरिया 2026 खेल कार्यक्रम :

एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स, बैडमिंटन, 3x3 बास्केटबॉल, 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बीच वॉलीबॉल, कोस्टल रोइंग, क्रिकेट टी 20 (महिला), साइकिलिंग (बीएमएक्स, माउंटेन बाइक, रोड, ट्रैक और पैरा-ट्रैक), डाइविंग, गोल्फ, जिम्नास्टिक (कलात्मक), हॉकी, लॉन बाउल और पैरा-लॉन बाउल, नेटबॉल, पैरा-पावरलिफ्टिंग, रग्बी 7s, शूटिंग और पैरा-शूटिंग, स्क्वैश, तैराकी और पैरा-तैराकी, टेबल टेनिस और पैरा-टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन और पैरा-ट्रायथलॉन और भारोत्तोलन।

Next Story
Share it