Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को बड़े इनाम से सम्मानित करेंगी उत्तर प्रदेश सरकार, देगी कई सारे लाभ

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले को 50 लाख रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को बड़े इनाम से सम्मानित करेंगी उत्तर प्रदेश सरकार, देगी कई सारे लाभ
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 10 Aug 2022 10:09 AM GMT

बर्मिंघम में हुए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 61 पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया हैं। उनकी इस कामयाबी पर लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं, खिलाड़ियों को खूब प्रशंसा मिल रही हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के दिग्गजों को बधाई दी हैं।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य के उन आठ खिलाड़ियों को सम्मानित करने के की बात कही हैं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल कर राज्य और देश का मान बढ़ाया हैं। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के साथ अन्य लाभ देने का ऐलान किया हैं। इसके तहत, स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले को 50 लाख रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा,"उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक प्राप्त करने वाले और भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को सम्मानित करेगी। राज्य सरकार पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी खेल नीति के अनुसार अतिरिक्त सम्मान और नौकरी भी प्रदान करेगी।"

अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया," राष्ट्रमंडल खेलों में उत्तर प्रदेश के आठ खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीतकर न सिर्फ देश का बल्कि प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है। इन सभी पदकवीरों को उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व निर्धारित नकद इनाम व अन्य सुविधाओं से सम्मानित करेगी।"

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की उपलब्धता को मद्देनजर रखते हुए सम्मान समारोह का आयोजन सितंबर माह के पहले सप्ताह में राजधानी में किया जाएगा।

राज्य सरकार जिन खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी उनमें, 10 किमी पैदल चाल में रजत पदक विजेता मेरठ की प्रियंका गोस्वामी, रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मेरठ की दीप्ति शर्मा और बिजनौर की मेघना सिंह, रजत पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम में वाराणसी के ललित उपाध्याय, वाराणसी के जूडोका विजय कुमार यादव, मुजफ्फरनगर की पहलवान दिव्या काकरान, मेरठ की भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और कांस्य पदक जीतने वाली महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया शामिल हैं।

पदक हासिल करने वालो के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में हिसा लेने 5 खिलाड़ियों को भागीदारी राशि के तौर पर 5-5 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। इनमें मेरठ की चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया, वाराणसी की भारोत्तोलक पूनम यादव और पूर्णिमा यादव, जौनपुर के भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव और संभल की हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता यादव शामिल हैं।

Next Story
Share it