Begin typing your search above and press return to search.

भारोत्तोलन

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पहला पदक जीतने वाले संकेत की कोहनी की हुई सर्जरी, खेल मंत्रालय ने उठाया पूरा खर्चा

संकेत ने भारत्तोलक के 55 किग्रा वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीता था। वें देश के लिए खेलों में पदक जीतने वाले पहले एथलीट थे।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पहला पदक जीतने वाले संकेत की कोहनी की हुई सर्जरी, खेल मंत्रालय ने उठाया पूरा खर्चा
X
By

Amit Rajput

Updated: 10 Aug 2022 10:35 AM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले भारोत्तोलक संकेत सरगर की बुधवार को कोहनी की सर्जरी हुई। संकेत की सर्जरी में 30 लाख रूपये का खर्च आया। यह सभी खर्चा खेल मंत्रालय के द्वारा उठाया गया। वही आपको बता दें कि संकेत की कोहनी 55 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क के दूसरे प्रयास में 139 किग्रा का वजन उठाते हुए चोटिल हो गई थी लेकिन वह रजत पदक जीतने में सफल रहे थे।

संकेत की सर्जरी को लेकर मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- उन्हें तुरंत ही चिकित्सा मुहैया कराई गई और ब्रिटेन में डाक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। भारत सरकार ने इस युवा एथलीट की सर्जरी का खर्चा उठाने का फैसला किया और आज उनके ऑपरेशन के पूरे खर्चे के लिए 30 लाख रुपए की राशि मंजूर की।

इसमें कहा गया- एथलीट की हालत स्थिर है और वह ब्रिटेन के अस्पताल में उबर रहे हैं। ओलिम्पिक रजत पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने संकेत केा मदद मुहैया कराने के लिए सरकार और भारोत्तोलन महासंघ का धन्यवाद किया।

Next Story
Share it