Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

Commonwealth Games 2022: डिस्कस थ्रो में पदक से चूकी सीमा पूनिया और नवजीत कौर, फाइनल में क्रमशः पांचवें और आठवें स्थान पर रही

सीमा ने फाइनल में 55.92 मी के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रही। वही नवनीत कौर ढिल्लो ने 53.51 मी का सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रही।

Commonwealth Games 2022: डिस्कस थ्रो में पदक से चूकी सीमा पूनिया और नवजीत कौर, फाइनल में क्रमशः पांचवें और आठवें स्थान पर रही
X
By

Amit Rajput

Updated: 3 Aug 2022 7:28 PM GMT

मंगलवार को डिस्कस थ्रो में भारत की महिलाओं का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। जहां भारत की सीमा पूनिया और नवजीत कौर फाइनल में पांचवें और आठवें स्थान पर रही। सीमा ने फाइनल में 55.92 मी के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रही। वही नवनीत कौर ढिल्लो ने 53.51 मी का सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रही।

स्पर्धा में नाईजीरिया की सी ओनकायकारं ने 61.70 मी के साथ स्वर्ण पदक, इंग्लैंड की लीली ने 58.42 मी के साथ रजत जबकि नाईजीरिया की ही अमेची ने 56.99 मी के साथ कांस्य पदक जीता।

फाइनल में नवजीत ने अपने अंतिम प्रयास में सर्वश्रेष्ट थ्रो 53.51 मी किया। जबकि चौथा और पांचवा थ्रो फाउल रहा। वही उन्होंने अपने तीन अन्य थ्रो भी 50 मी से अधिक फेंके। वही सीमा पूनिया ने अपना दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ट थ्रो 55.92 मी किया। उन्होंने अपने सभी थ्रो 50 मी से अधिक की दूरी पर फेंके। वही दो प्रयास उनके रद्द रहे।

Next Story
Share it