Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

Commonwealth Games 2022: कुश्ती में मोहित ने जीता एक और कांस्य पदक, भारत के कुल हुए 26 पदक

इस जीत के साथ भारत के कुल पदक 26 हो गए

Commonwealth Games 2022: कुश्ती में मोहित ने जीता एक और कांस्य पदक, भारत के कुल हुए 26 पदक
X
By

Amit Rajput

Updated: 5 Aug 2022 8:14 PM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन 125 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत के मोहित ग्रेवाल का सामना जमैका के एरोन जाॅनसन से हुआ। जहां मोहित ने 6-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया और देश को राष्ट्रमंडल खेलों में 26वां पदक दिलवाया। साथ ही यह कुश्ती में भारत का 6वां पदक है।

मोहित ने शुरुआत से ही जमैकान पहलवान अपना दबदबा बनाया और शुरुआती मिनटों में ही बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद जाॅनसन ने मैच में वापसी की कोशिश की। लेकिन मोहित ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और 6-0 से मैच अपने नाम कर लिया और भारत को कांस्य पदक दिलाया।

Next Story
Share it