Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

Commonwalth Games 2022: क्या आप जानते हैं कि राशिद अनवर ने जीता भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक

भारत का 322 सदस्यीय मजबूत दल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेगा

Commonwalth Games 2022: क्या आप जानते हैं कि राशिद अनवर ने जीता भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक
X
By

Amit Rajput

Published: 23 July 2022 12:43 PM GMT

28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने जा रहे हैं। यह राष्ट्रमंडल खेलों का 15वां संस्करण हैं। इस बार भारत का 300 से अधिक खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक भारत 500 से अधिक पदक जीत चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक किसने जीता था और पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कितने खिलाड़ियों के दल ने हिस्सा लिया था। आईये जानते है भारत के राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े अनसुने तथ्यों के बारे में।

1. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पहले पदक विजेता पहलवान राशिद अनवर थे जिन्होंने लंदन में 1934 चरण में कांस्य पदक जीता था। भारत ने इन खेलों में पहली बार हिस्सा लिया था।

2. 1934 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के केवल छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

3. भारत के छह सदस्यीय दल ने 1934 राष्ट्रमंडल खेलों की केवल एथलेटिक्स और कुश्ती स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

4. आजादी के बाद भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिये 1958 तक इंतजार करना पड़ा था, तब महान एथलीट मिल्खा सिंह ने कार्डिफ में पीला तमगा जीता था।

5. अमी घीया और कंवल ठाकर सिंह की जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिलायें बनी थीं जिन्होंने कनाडा के एडमंटन में 1978 के चरण में कांस्य पदक जीता था।

6. चक्का फेंक खिलाड़ी कृष्णा पूनिया ने मिल्खा सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि के 52 साल बाद दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को एथलेटिक्स में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया था।

7. राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक के सबसे सफल भारतीय एथलीट निशानेबाज जसपाल राणा हैं जिन्होंने 15 पदक जीते हैं।

8. भारत राष्ट्रमंडल खेलों में केवल दो बार खाली हाथ लौटा है जिसमें 1938 (सिडनी) और 1954 (वैंकुवर) खेल शामिल हैं।

9. भारत 2002 चरण के बाद से कभी भी पदक तालिका में शीर्ष पांच से बाहर नहीं रहा।

10. भारत का 322 सदस्यीय मजबूत दल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेगा। देश का सबसे बड़ा दल 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में था जिसमें कुल 495 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

Next Story
Share it