Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Commonwealth Games 2022 : सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हाॅकी टीम, अंतिम ग्रुप मैच में वेल्स को 4-1 से दी शिकस्त

भारत की ओर से हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक लगाई। उन्होंने मैच में तीन गोल किए।

Commonwealth Games 2022 : सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हाॅकी टीम, अंतिम ग्रुप मैच में वेल्स को 4-1 से दी शिकस्त
X
By

Amit Rajput

Updated: 4 Aug 2022 2:53 PM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरूष हाॅकी टीम का सामना गुरूवार को वेल्स की टीम से हुआ। इस मैच को भारत ने 4-1 से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने अपने ग्रुप स्टेज का अंत एक जीत के साथ किया। साथ ही टीम ने इस जीत से सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारतीय टीम शानिवार को अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगी।

मैच में शुरू से ही भारतीय टीम का दबदबा रहा। जहां पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। आठवें मिनट में ललित उपाध्याय ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन वेल्स के गोलकीपर ने रोक लिया। इसके बाद अगले ही मिनट में वेल्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इस प्रयास में विफल रहे। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत को 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक पर बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद 19वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर भी हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से अपना और टीम के लिए इस मैच का दूसरा गोल दागा। हाफ-टाइम तक भारत ने वेल्स पर 2-0 की बढ़त बनाई हुई थी।

तीसरे क्वार्टर में वेल्स ने काउंटर अटैक किया। हालांकि, उनकी हर कोशिश को भारतीय डिफेंडर्स ने नाकाम किया। इसके बाद 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ललित उपाध्याय के डिफ्लेक्शन को वेल्स के खिलाड़ी ने शरीर से रोका। इस पर रेफरी ने भारत को पेनल्टी स्ट्रोक का न्योता दिया। हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग भारत को तीसरे क्वार्टर में 3-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल के साथ हरमनप्रीत ने अपनी दूसरी हैट्रिक भी पूरी कर ली।

चौथे क्वार्टर में भारत के गुरजंत ने एक और गोल कर भारत की बढत 4-0 कर दी। 55वें मिनट में वेल्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर गैरेथ फरलॉन्ग ने गोल करते हुए अपनी टीम को पहली और एकमात्र सफलता दिलाई। भारत ने इसी के साथ मुकाबला 4-1 से जीत लिया।



Next Story
Share it