Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक भारत ने कितने पदक किए हासिल, जाने पूरा इतिहास

भारत ने 2010 में 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य समेत पहली बार पदकों का शतक बनाते हुए 101 पदकों का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

India at CWG 2018
X

2018 राष्ट्रमंडल खेल 

By

Pratyaksha Asthana

Published: 27 July 2022 5:38 AM GMT

एक दिन बाद शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 215 भारतीय एथलीट्स का बड़ा दल बर्मिंघम पहुंच गया हैं। 28 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए लोग उत्साह से भरे हुए हैं, लोगों को पूरी उम्मीद है कि 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के तरह ही इस बार भी बड़ी संख्या में पदक भारत के नाम होंगे।

भारत ने अब तक कुल कितने पदक जीते है, इस ओर ध्यान दे तो, आज़ादी से पहले यानी कि 1934 से लेकर 2018 तक भारत ने कुल 503 पदक हासिल किए हैं। जिसमें 181 स्वर्ण, 173 रजत और 149 कांस्य पदक शामिल हैं।

हालाकि आज़ादी के बाद से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में ज़्यादातर एथलेटिक्स में हिस्सा लिया, लेकिन देश को कई बार उम्मीदों के हिसाब से कामयाबी नहीं मिल पाई। बाद के सालों में भारत ने अपनी कमियों को दूर करते हुए धीरे धीरे सुधार किया और पदक के प्रबल दावेदार के रूप के दुनिया के सामने आया।

देश का शानदार प्रदर्शन 2010 में हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में देखने को मिला, जब खेलों की मेज़बानी भारत को सौंपी गई थी।

इस संस्करण में भारत ने बड़ी संख्या में पदक हासिल किए, जिसमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य समेत पहली बार पदकों का शतक बनाते हुए रिकॉर्ड 101 मेडल अपने नाम किए। भारत को इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल हुआ था। वहीं ऑस्ट्रेलिया 74 स्वर्ण और कुल 180 पदक के साथ पहले स्थान पर रहा था।

बता दें इससे पहले 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन गोल्ड कोस्ट में हुआ था। जिसके बाद भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के पदक इतिहास में चौथे स्थान पर हैं।

गौरतलब है कि 1934 में दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पहली बार केवल दो स्पर्धाओं कुश्ती और एथलेटिक्स में हिस्सा लिया। जिसमें भारत ने एक कांस्य पदक के साथ अपना खाता खोला और 12वें यानी की अंतिम पायदान पर अपनी जगह बनाई।

Next Story
Share it