Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारतीय खिलाड़ियों ने 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित हुए इन राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते

राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 12 Aug 2022 3:32 PM GMT

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय सशस्त्र बलों के उन खिलाड़ियों से मुलाकात की जिन्होंने हाल में ब्रिटेन के बर्मिंघम में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और इसे 'शानदार' करार किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित हुए इन राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते। रक्षा मंत्रालय बयान के अनुसार, "यह एक सराहनीय उपलब्धि है कि तीन सेवाओं के कुल 31 कर्मियों में से जिन्होंने 28 जुलाई - 08 अगस्त, 2022 के बीच आयोजित खेलों में भाग लिया, 15 खिलाड़ियों ने भारत के लिए छह स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते।"

सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ''बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सैन्य बलों के खिलाड़ियों के साथ बातचीत शानदार रही। '' उन्होंने लिखा, ''उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को खुश किया और अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया। इन एथलीट को भविष्य के लिये सफलता हासिल करने के लिये शुभकामनायें।''

स्वर्ण पदक विजेता नायब सूबेदार जेरेमी लालरिनुंगा, हवलदार अचिंता शुली, सूबेदार अमित, सूबेदार दीपक पुनिया, एजी पीओ पीटी नवीन और एजी पीओ कॉम (टेलीकॉम) एल्धोस पॉल ने रजत और कांस्य पदक विजेताओं के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों के साथ सम्मान समारोह में भाग लिया।

Next Story
Share it