Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

Commonwealth Games 2022: यह खिलाड़ी नही ले पाएंगे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग, जाने क्या है वजह

यह सभी खिलाड़ी ऐसे है जो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पदक दिला सकते थे, पर अब खेलों से बाहर हैं

mary kom and saina nehwal
X

मैरी कॉम और साइना नेहवाल 

By

Pratyaksha Asthana

Published: 26 July 2022 11:19 AM GMT

इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की तरफ से 215 एथलीट्स का दल बर्मिंघम के लिए रवाना हो गया हैं। जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिनसे लोगों को पदक की उम्मीदें हैं। लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में भेजे जाने वाले खिलाड़ियों में कुछ ऐसे नाम गायब हैं, जो पदक जीतने के प्रबल दावेदार हो सकते थे, पर किसी कारणवश भाग नही ले पा रहे हैं। ऐसे लोगों में उन नामी खिलाड़ियों के नाम भी मौजूद है, जो देश के नाम कई पदक जीत चुके हैं।

1.मुक्केबाज़ मैरी कॉम - सबसे पहला नाम स्वर्ण पदक विजेता मैरी कॉम का हैं। चोट लगने के कारण मैरी इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। दरअसल, राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन जब 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी को एक मुक्का मारने के लिए झुकी, तो उनका घुटना छूट गया, जिस वजह से उन्हें चोट आई और वह ट्रायल से ही बाहर हो गईं।

2.बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल - बैडमिंटन चयन ट्रायल में ही भाग न लेने के कारण दो बार राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन इंग्लैंड में होने वाले खेलों का हिसा नही होंगी। उन्होंने ट्रायल्स के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा था कि खिलाड़ियों को ट्रायल की तैयारी के लिए अधिक समय मिलना चाहिए।

3.स्ट्राइकर रानी रामपाल - रानी को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। उन्हें चोट के बाद पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण 18 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, जिस वजह वह राष्ट्रमंडल में खेलने वाली हॉकी टीम का हिस्सा नहीं होंगी।



4.स्टार शॉट पुटर तेजिंदरपाल सिंह - भारतीय स्टार शॉट पुटर तेजिंदरपाल सिंह तूर को इस साल विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले कमर में चोट लगने के कारण बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर रखा गया हैं।

5.एथलीट एस. धनलक्ष्मी - डोप टेस्ट के फेल होने के कारण भारतीय धावक एस. धनलक्ष्मी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर कर दिया गया हैं। बता दें धनलक्ष्मी को राष्ट्रमंडल टीम में 100 मीटर और 4x100 मीटर रिले टीम में नामित किया गया था।


6.ट्रिपल जंपर ऐश्वर्या बाबू - धनलक्ष्मी की तरह ही भारतीय जम्पर ऐश्वर्या बाबू को भी डोप टेस्ट यानी की प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से निलंबित कर दिया गया था।

इन खिलाड़ियों के अलावा महिला विश्व कप टीम से अचानक बाहर हुई क्रिकेटर शिखा पांडे, ट्रायल में शामिल न होने वाले स्वर्ण पदक विजेता मुकेबाज़ विकास कृष्णन और अस्थायी निलंबन की शिकार डिस्क थ्रोअर एथलीट कमलप्रीत कौर और ऊँची कूद एथलिट जेस्विन एल्ड्रिन भी आगामी राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं होंगी।

गौरतलब है कि यह सभी खिलाड़ी ऐसे है जो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पदक दिला सकते थे, पर अब खेलों से बाहर हैं। हालाकि इस बार अधिक संख्या में भारत की ओर से खिलाड़ियों का खेलना ज्यादा से ज्यादा संख्या में पदक जीतने की उम्मीद को बढ़ाता हैं।

Next Story
Share it