Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

commonwealth Games 2022: आठवां दिन रहा भारतीय पहलवानों के नाम, पदक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंचा भारत

आठ दिनों में भारत की झोली में कुल 26 पदक आए है जिसमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।

commonwealth Games 2022: आठवां दिन रहा भारतीय पहलवानों के नाम, पदक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंचा भारत
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 6 Aug 2022 8:39 AM GMT

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन लगातार ज़ारी हैं। बीते आठ दिनों में भारत की झोली में कुल 26 पदक आए है जिसमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।

आठवां दिन भारत के लिए बेहद खास रहा, कल का पूरा दिन भारतीय पहलवानों के नाम रहा, भारतीय पहलवानों ने आठवें दिन छह पदक हासिल किए, जिसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

कुश्ती में पहला स्वर्ण भारत के दमदार पहलवान बजरंग पूनिया ने जीता, जिसके बाद अपने दांव खेलने उतरी साक्षी मलिक ने भी शानदार प्रदर्शन किया और देश का दूसरा स्वर्ण पक्का किया, दो स्वर्ण के बाद तीसरा सोने का तमका दीपक पूनिया ने हासिल किया। वहीं साक्षी के अलावा महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत और दिव्या काकरान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। आखिर में आए मोहित ग्रेवाल ने दूसरा कांस्य जीतकर कुश्ती में पदकों की संख्या छह कर दी।

और इसी के साथ पदक तालिका में कुल 26 पदक हासिल करके भारत पांचवे स्थान पर पहुंच गया हैं। वहीं 140 पदक के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले और 131 पदक के साथ इंग्लैड दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

आज खेलों का नौवां दिन हैं, भारत के लिए आज का दिन भी खास होने वाला हैं, मुक्केबाज़ी में सात पदक पक्के कर चुके मुक्केबाज आज सोना जीतने के लिए भिड़ेंगे, वहीं महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपने सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी, और बचे हुए बाकी पहलवान पदक जीतने के लिए अपना दम दिखाएंगे। भारत को आठ दिनों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आज भी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद हैं।

Next Story
Share it