Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

Commonwealth Games 2022: भारत के लिए कैसा रहा 22वां राष्ट्रमंडल खेल, 61 पदक जीतकर कहा रहा भारत का स्थान, जानें पूरा ब्योरा

22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की झोली में कुल 61 पदक आए हैं जिसमें 22 स्वर्ण,16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं।

Commonwealth Games 2022: भारत के लिए कैसा रहा 22वां राष्ट्रमंडल खेल, 61 पदक जीतकर कहा रहा भारत का स्थान, जानें पूरा ब्योरा
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 8 Aug 2022 6:05 PM GMT

बर्मिंघम में आयोजित 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आज यानी की सोमवार को आखिरी दिन था, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में कुल 61 पदक डाले जिसमें 22 स्वर्ण,16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। इसी के साथ पदक तालिका में भारत ने चौथे स्थान पर रहते हुए अपना समापन करा।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा पदक कुश्ती में हासिल हुए जहां भाग लेने वाले बजरंग पूनिया, साक्षी मालिक समेत सभी पहलवानों ने अपना दम दिखाते हुए पदक जीता। कुश्ती में भारत को 6 स्वर्ण 1 रजत और 5 कांस्य समेत कुल 12 पदक प्राप्त हुए।

कुश्ती के बाद दूसरा स्थान भारोत्तोलन का है, जिसमें भारत की स्टार एथलीट मीराबाई चानू और बाकी भारत्तोलको ने अपना कमाल दिखाया और कुल 10 पदक भारत की झोली में डाले जिसमें 3 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

वहीं एथलेटिक्स में भारत ने कुछ ऐतिहासिक पदक हासिल किए जिसमें हाई जंप, लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप शामिल हैं। इस तरह एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 8 पदक प्राप्त हुए। दूसरे खेलों की बात करे तो टेबल टेनिस में 7, मुक्केबाज़ी में 7, बैडमिंटन में 6 और जूडो में कुल 3 पदक देश को हासिल हुए हैं।

पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को एक स्वर्ण मिला हैं। जबकि महिला हॉकी ने ऐतिहासिक कांस्य और पुरुष हॉकी ने रजत पदक जीतते हुए भारत की पदक तालिका में दो और पदक जोड़े हैं। स्क्वाश में भी सौरव घोषाल का एकल और दीपिका के साथ युगल स्पर्धा में दो कांस्य शामिल हैं।

खास बात है कि राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल किए गए महिला क्रिकेट में भी भारत ने अपना खाता खोला हैं और रजत पदक हासिल किया हैं। भारत को पहली बार लॉन बॉल्स खेल में भी पदक मिला हैं, जिसमें महिला चौकड़ी का ऐतिहासिक स्वर्ण और पुरुष चौकड़ी का रजत पदक शामिल हैं।

हालाकि 2018 गोल्ड कोस्ट में भारत ने कुल 66 पदक हासिल करते हुए पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रहा था जहां भारत ने अपने घर में कुल 101 पदक जीते थे।

Next Story
Share it