Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

Commonwealth Games 2022: भारत ने अब तक जीते कुल 18 पदक, जानिए पदक तालिका में कहां है भारत का स्थान

अब तक भारत की झोली में कुल 18 पदक आए है जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

Commonwealth Games 2022: भारत ने अब तक जीते कुल 18 पदक, जानिए पदक तालिका में कहां है भारत का स्थान
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 4 Aug 2022 10:19 AM GMT

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार ज़ारी हैं। बीते छह दिनों में भारत की झोली में कुल 18 पदक आए है जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। और इसी के साथ पदक तालिका में कुल 18 पदक हासिल करके भारत सातवें स्थान पर पहुंच गया हैं। 123 पदक के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले और 103 पदक के साथ इंग्लैड दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

छठा दिन भारत के लिए खास रहा, जहां एक ओर राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार सौरव घोषाल ने स्क्वाश के खेल में ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया वहीं दूसरी ओर तूलिका मान ने जूडो में दूसरा रजत पदक जीता। इसके अलावा भारोत्तोलन के आखिरी दिन भी गुरदीप सिंह और लवप्रीत सिंह ने कांस्य जीतकर भारोत्तोलन में पदकों की कुल संख्या 10 कर दी जो पिछले राष्ट्रमंडल खेलों से ज्यादा हैं।

2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहली बार एथलेटिक्स में पदक हासिल किया हैं। भारत के तेजस्विन शंकर ने हाई जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और इतिहास रच दिया। वहीं छठे दिन कई भारतीय खिलाड़ियों ने भारत के लिए पदक पक्का भी किया। मुक्केबाज़ी में निकहत जरीन, नीतू और हुसामुद्दीन ने सेमीफाइनल में पहुंच कर अपना पदक पक्का कर लिया हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई हैं।

आज राष्ट्रमंडल खेलों का सातवां दिन हैं, भारत को छह दिनों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आज भी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद हैं।

Next Story
Share it