Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

Commonwealth Games 2022: Day 3 Schedule - तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी किन किन खेलों में चुनौती पेश करेंगे?

तीसरे दिन भारत की शुरुआत जिमनास्टिक से होगी जिसके बाद बैडमिंट्टन और मुक्केबाज़ी के मुकाबले में भारतीय एथलीट पदक हासिल करने के लिए उतरेंगे

Commonwealth Games 2022: Day 3 Schedule - तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी किन किन खेलों में चुनौती पेश करेंगे?
X
By

Bikash Chand Katoch

Updated: 31 July 2022 8:56 AM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दूसरा दिन शानदार रहा, भारत को अब तक चारों पदक भरोत्तोलन से मिले हैं। दिन का पहला रजत पदक संकेत सहगर ने हासिल किया, जिसके बाद भरोत्तोलन में ही गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक, भारत की स्टार एथलीट मीराबाई चानू ने स्वर्ण और फिर बिंदियारानी देवी ने रजत जीतकर दूसरे दिन को खास बना दिया।

आज राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरा दिन भारत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। खेल के तीसरे दिन जहां पुरुष हाकी टीम अपने अभियान की शुरुआत घाना के साथ करने उतरेगी तो वहीं क्रिकेट में भारतीय टीम अपने पुराने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी। हालांकि तीसरे दिन भारत की शुरुआत जिमनास्टिक से होगी जिसके बाद बैडमिंट्टन और मुक्केबाज़ी के मुकाबले में भारतीय एथलीट पदक हासिल करने के लिए उतरेंगे।


बैडमिंटन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मिश्रित टीम क्वार्टरफईनल रात 10:00 बजे


मुक्केबाजी

निखत ज़रीन 57 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 शाम 4:45 बजे

शिवा थापा 63.5 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 शाम 5:15 बजे

सुमीत 75 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 रात 00:15 बजे* अगले दिन

सागर 92 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 रात 01:00 बजे* अगले दिन


टेबल टेनिस

भारत बनाम बांग्लादेश पुरुष टीमक्वार्टरफईनल शाम 4:30 बजे-


हॉकी

भारत बनाम घाना पुरुष ग्रुप मैच रात 08:30 बजे


तैराकी

साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई हीट शाम 5:07 बजे

श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट दोपहर 3:31 बजे


जिमनास्टिक्स

योगेश्वर सिंह पुरुष आल अराउंड फाइनल दोपहर 1:30 बजे

ऋतुजा नटराज महिला आल अराउंड फाइनल शाम 7:00 बजे

लॉन बॉल्स

तानिया चौधरी महिला एकल दोपहर 1:00 बजे

सुनील, दिनेश भारत बनाम इंग्लैंड पुरुष जोड़ी शाम 4:00 बजे

रूपा, लवली, पिंकी, नयनमोनी भारत बनाम नोरफ़ॉल्क आइलैंड महिला चार शाम 07:30 बजे


स्कवाश

जोशना चिनप्पा महिला एकल राउंड ऑफ 16 शाम 6:00 बजे

सौरव घोषाल पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 रात 10:30 बजे



भारोत्तोलन

जेरेमी लॉरिननुंगा पुरुष 67 किग्रा दोपहर 2:00 बजे

पॉपी हज़ारिका महिला 59 किग्रा शाम 6:30 बजे

आचिंता शिउली पुरुष 73 किग्रा रात 11:00 बजे

Next Story
Share it