Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

Commonwealth Games 2022: अनेशा घोष को प्रेस अटैची के रूप के किया गया नियुक्त, संदीप मेहता की ली जगह

अनेशा घोष को अन्य चीजों के अलावा सोशल मीडिया संभालने के लिए भी नियुक्त किया गया हैं।

Annesha Ghosh
X

अनेशा घोष 

By

Pratyaksha Asthana

Published: 26 July 2022 11:18 AM IST

बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए स्वतंत्र पत्रकार अनेशा घोष को भारतीय दल का 'प्रेस अटैची' नियुक्त किया गया है। अनेशा की नियुक्ति संदीप मेहता की जगह की गई हैं। घोष को अन्य चीजों के अलावा सोशल मीडिया संभालने के लिए भी रखा गया हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना ने गुरुवार को कहा,"हमें अन्य चीजों के अलावा सोशल मीडिया को संभालने के लिए किसी की जरूरत थी, इसलिए उन्हें नियुक्त किया गया।''

उन्होंने कहा,"हम 26 जुलाई और सात अगस्त को प्रवासी भारतीयों के लिए दो कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।'' इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि आईओए बर्मिंघम शहर में प्रवासी भारतीयों के लिए दो कार्यक्रमों की मेज़बानी करेगा

बता दें, बर्मिंघम में शुरू होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होगा, जिसमें भारत के कुल 215 खिलाड़ी 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

Next Story
Share it