Begin typing your search above and press return to search.

भारोत्तोलन

Commonwealth Games 2022: अचिंता श्युली ने भारोत्तोलन के 73 किलो वर्ग में किया स्वर्ण पदक पर कब्जा

भारत का यह राष्ट्रमंडल खेलों में छठवां पदक, अब तक भारत ने सभी पदक भारोत्तोलन में ही जीते

Commonwealth Games 2022: अचिंता श्युली ने भारोत्तोलन के 73 किलो वर्ग में किया स्वर्ण पदक पर कब्जा
X
By

Amit Rajput

Updated: 31 July 2022 8:20 PM GMT

रविवार को भारोत्तोलक अचिंता शिउली ने देश के लिए छठवाँ पदक जीता। उन्होंने भारोत्तोलन के 73 किलो वर्ग में देश के लिए पदक जीता। उन्होंने स्पर्धा में (143 +170) 313 किलोग्राम का भार उठाया और पदक पर कब्जा जमाया। यह देश के लिए छठवां पदक रहा है। वही आपको बता दें कि अब तक भारत ने अपने सभी छह पदक भारोत्तोलन में ही जीते हैं।

अचिंत ने आज स्पर्धा में स्नैच में 137 किलोग्राम से शुरूआत की। जिसे उन्होंने अपने पहले प्रयास में बड़ी ही आसानी से उठा लिया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 उठाया और तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 143 किलोग्राम भार उठाया। अचिंत ने अपने इस प्रदर्शन को क्लीन एंड जर्क राउंड में भी जारी रखा। जहां उन्होंने पहले प्रयास में 165 किलोग्राम का भार उठाया।

इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 170 किलोग्राम उठाने की कोशिश की। लेकिन वें असफल रहे। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने फिर से 170 किलोग्राम उठाने की कोशिश की और वें कामयाब रहे। उन्होंने इस तरह कुल (143 +170) 313 किलोग्राम भार उठाकर पदक पक्का किया। उनके अलावा मलेशिया के एरी इदायत मोहम्मद ने (138 +165) कुल 313 किलोग्राम भार उठाकर पदक जीता ।

Next Story
Share it