Begin typing your search above and press return to search.

शतरंज

मुंबई की अनिष्का बियानी ने मलेशिया शतरंज प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

पहली कक्षा की छात्रा अनिष्का ने लड़कियों के अंडर-छह ओपन वर्ग में संभावित छह में से चार अंक जुटाकर स्वर्ण हासिल किया हैं।

मुंबई की अनिष्का बियानी ने मलेशिया शतरंज प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 4 Sept 2022 9:10 PM IST

कुआलालंपुर में सिटी मिड वैली में रविवार को हुए प्रतिष्ठित मलेशियाई आयु वर्ग रेपिड शतरंज चैंपियनशिप में छह साल की अनिष्का बियानी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया हैं।

आठ देशों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में धीरूबाई अंबानी स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा अनिष्का ने लड़कियों के अंडर-छह ओपन वर्ग में संभावित छह में से चार अंक जुटाकर स्वर्ण हासिल किया हैं।

बता दें इस साल की शुरुआत में अनिष्का ने हैदराबाद में हुई अखिल भारतीय फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ अंडर सात खिलाड़ियों में से एक के रूप में क्वालीफाई किया था।

गौरतलब है कि फिलहाल अनिष्का सिंगापुर ओपन राष्ट्रीय आयु वर्ग चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं जिसका आयोजन इसी साल होना तय हुआ हैं।

Next Story
Share it