Begin typing your search above and press return to search.

शतरंज

आदित्य मित्तल बने भारत के 77वें शतरंज ग्रैंडमास्टर, स्पेन के टूर्नामेंट में हासिल की उपलब्धि

आदित्य ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीन मानदंड पहले ही हासिल कर लिये थे।

आदित्य मित्तल बने भारत के 77वें शतरंज ग्रैंडमास्टर, स्पेन के टूर्नामेंट में हासिल की उपलब्धि
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 6 Dec 2022 2:15 PM GMT

स्पेन में चल रहे एलोब्रेगेट ओपन टूर्नामेंट के दौरान आदित्य मित्तल ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत के 77वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए। स्पेन में चल रहे टूर्नामेंट के छठे दौर के दौरान उन्होंने 2,500 ईएलओ अंक का आंकड़ा पार और ग्रैंडमास्टर बने, ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीन मानदंड पहले ही हासिल कर लिये थे।

16 वर्षीय मित्तल ने सर्बिया मास्टर्स 2021 में अपना पहला ग्रैंड मास्टर मानदंड हासिल किया। इसके बाद उन्होंने एलोब्रेगेट ओपन 2021 में अपना दूसरा और फिर सर्बिया मास्टर्स 2022 में अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया।

इस टूर्नामेंट में उन्होंने स्पेन के शीर्ष खिलाड़ी फ्रांसिस्को वैलेजो पोंस के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेलकर यह उपलब्धि हासिल की।

बता दें भरत सुब्रमण्यम, राहुल श्रीवास्तव, वी प्रणव वी और प्रणव आनंद के बाद मित्तल 2022 में ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल करने वाले पांचवें भारतीय हैं।

Next Story
Share it