Begin typing your search above and press return to search.

शतरंज

वर्ल्ड रैपिड चैंपियन कनेरू हम्पी ने पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन अलेक्सांद्र कोस्टेनियक को हराया

वर्ल्ड रैपिड चैंपियन कनेरू हम्पी ने पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन अलेक्सांद्र कोस्टेनियक को हराया
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 1 May 2022 4:00 PM GMT

भारत की कनेरू हम्पी ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूस की अलेक्सांद्र कोस्टेनियक को केर्न्स कप शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में 61 चालों में हरा दिया। इस जीत के बाद शीर्ष भारतीय ग्रैंड मास्टर ने चीन की वेंजुन जू के साथ संयुक्त रूप से बढत बना ली है। हम्पी चार अंक लेकर जू के साथ शीर्ष पर है। दूसरी तरफ भारत की द्रोणावल्ली हरिका ने जू के साथ ड्रा खेला। इससे पहले कनेरू हम्पी ने पांचवे दौर में जॉर्जिया की नाना पर जीत दर्ज की थी।

दूसरी ओर हरिका के छह दौर के बाद तीन अंक है और वह दो अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। अब हम्पी का सामना अमेरिका की इरिना क्रश से होगा जबकि हरिका की टक्कर कारिसा यिप से होगी। इससे पहले हरिका द्रोणावल्ली ने भी रूस की अलेक्जेंड्रा को हराया था। गौरतलब हो कि कैर्न्स कप के तीसरे दौर में हरिका ने अलेक्सांद्र को हराया था।

यह भी पढ़ें: विश्व शतरंज रैंकिंग में कनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली टॉप-10 में शामिल

इस महीने की शुरुआत में शतरंज की अंतरराष्ट्रीय संस्था फीडे (FIDE) ने ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें दो भारतीय महिला ग्रेंडमास्टर टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। वर्ल्ड रैपिड चैंपियन कनेरू हम्पी 2580 रेटिंग अंको के साथ शीर्ष भारतीय महिला ग्रेंडमास्टर हैं। वह विश्व शतरंज संघ के द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद द्रोणावल्ली 2518 रेटिंग अंको के साथ नौवें पायदान पर है। वहीं अगर पुरुष ग्रेंडमास्टर की बात करें तो आनंद 2755 रेटिंग अंको के साथ पन्द्रवें स्थान पर हैं।

Next Story
Share it