Begin typing your search above and press return to search.

खो-खो

IPL के क़दमों पर अब खो-खो भी फ्रैंचाइज़-बेस्ड लीग का हिस्सा बना

IPL के क़दमों पर अब खो-खो भी फ्रैंचाइज़-बेस्ड लीग का हिस्सा बना
X
By

P. Divya Rao

Published: 21 Aug 2019 9:53 AM GMT

भारत के एक बहुत ही लोकप्रिय खेल खो खो को लीग फॉर्मेट में उतरने की तयारी चल रही है| नामी गामी इंडस्ट्रलिस्ट, अमित बर्मन के साथ मिल कर खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने 3 अप्रैल को पहली फ्रैंचाइज़ी बेस्ड लीग की शुरुआत की जिसको लोग अब अल्टीमेट खो खो के नाम से जानेगें|

खो खो की लोकप्रियता तब ही से चर्चे में आ गयी जब भारत ने हर अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड जीत कर भारत का विश्व में नाम ऊचां किया था| भले ही वह साउथ एशियाई खेलों की बात हो या फिर अंतराष्ट्रीय खो खो चैम्पियनशिप की, भारत के खिलाड़ियों ने हमेशा ही इस गेम में अपनी पकड़ बनाई रखी है|

 नवम्बर से शुरू होंगे लीग मैच
नवम्बर से शुरू होंगे लीग मैच

नवम्बर से शुरू हो रहे इस लीग में 8 टीमें होंगी जिनमे 2 विदेशी खिलाड़ी होंगे और दो 18 से कम उम्र के खिलाड़ी होंगे|

इस गेम को और ज़्यदा दिलचस्प बनाने के लिए इसके रूल्स में कुछ परिवर्तन किये गए हैं| जैसे जहाँ पहले एक इनिंग 9 मिनट की होती थी अब वहीं 2 मिनट काम यानि 7 मिनटों में ख़त्म हो जाएगी| गेम को और छोटा और तेज़ बनाने की कोशिश की गयी जिससे इसके फॉर्मेट की वजह से इसकी लोकप्रियता और बढ़ सके|

वैसे आपको बता दें कि अभी भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं है| यह गेम सबसे ज़्यादा महाराष्ट्र में खेला जाता है और 26 राज्यों के साथ 5 यूनियन टेरिटरीज में इनका आयोजन होते रहता है| 20 लाख से ज़्यादा खिलाड़ी फेडरेशन में रजिस्टर्ड हैं|

2020 एशियाई खेलों में खो खो खेला जाएगा जहां एक प्रदर्शनी मैच से इसकी शुरुआत की जाएगी|

Next Story
Share it