Begin typing your search above and press return to search.

मुक्केबाजी

मुंबई के अस्पताल में मैरी कॉम के घुटने की हुई सफल सर्जरी, राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के दौरान लगी थी चोट

यही कारण था कि मैरी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाई थी। इससे पहले उन्होंने 2018 खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थी।

मुंबई के अस्पताल में मैरी कॉम के घुटने की हुई सफल सर्जरी, राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के दौरान लगी थी चोट
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 24 Aug 2022 5:37 AM GMT

भारतीय स्टार मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की घुटने की सर्जरी सफल तरीके से हो गई हैं। जून में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल में 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले के दौरान मैरी को घुटने में चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अपने चोटिल घुटने की सर्जरी करवानी पड़ी।

चोट की सर्जरी के बारे में उनके कोच छोटे लाल यादव ने कहा, "मेरीकोम के घुटने में चोट थी जिसके लिए आज मुंबई में उनकी सर्जरी हुई। चोट के कारण 39 साल की मेरीकोम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाईं थी जहां वह 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थी।"

यही कारण था कि मैरी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाई थी। इससे पहले उन्होंने 2018 खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थी।

गौरतलब है कि एशियाई चैम्पियनशिप की कई बार की स्वर्ण पदक विजेता मेरीकोम ने पिछला टूर्नामेंट टोक्यो ओलिम्पिक के रूप में खेला था जहां उन्हें प्री क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी।

Next Story
Share it