Begin typing your search above and press return to search.

मुक्केबाजी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले मुक्केबाज बिरजू शाह का निधन, कई बीमारियों से जूझ रहे थे बिरजू

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कभी देश का नाम रौशन करने वाले चैंपियन मुक्‍केबाज बिरजू शाह पिछले कई वर्षों से आर्थिक संकट से जूझ रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले मुक्केबाज बिरजू शाह का निधन, कई बीमारियों से जूझ रहे थे बिरजू
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 4 Sep 2022 4:09 PM GMT

जमशेदपुर के दिग्गज मुक्केबाज बिरजू शाह का रविवार की सुबह निधन हो गया। 50 वर्ष के बिरजू बीपी, शुगर व लीवर संबंधी बीमारी से ग्रसित थे।

परिजनों ने मुताबिक बिरजू रात में खाना कर सोये थे, सुबह घरवालों ने जब उन्हें उठाया तो वह नहीं जागे, जिसके बाद घरवाले उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिरजू शाह की मौत पर झारखंड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह, सचिव आनंद बिहारी, डॉ दिनेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष आरके वर्मा, विपुल, कोच ए लकड़ा, अजीत सिंह, अरुणा मिश्रा, तरुणा मिश्रा के अलावा हरि सिंह सांडिल ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं।

बिरजू के करियर की बात करें तो बिरजू का नाम कभी विश्व के टॉप सात मुक्केबाजों में शुमार था। बिरजू शाह ने भारत के लिए साल 1994-95 में रजत और कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा बिरजू शाह ने देश में खेले गए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते थे।

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कभी देश का नाम रौशन करने वाले चैंपियन मुक्‍केबाज बिरजू शाह पिछले कई वर्षों से आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। एशियाई खेलों में कांस्य और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक दिलाने वाले मुक्‍केबाज बिरजू शाह सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी करने को मजबूर थे।

Next Story
Share it