Begin typing your search above and press return to search.

मुक्केबाजी

युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रहा हरियाणा और एसएससीबी का दबदबा, पुरूष और महिला खिताब किए अपने नाम

सेना के पुरुष मुक्केबाजों ने अंतिम दिन 11 फाइनल में शिरकत करते हुए 9 में जीत दर्ज की और शीर्ष स्थान हासिल किया

Haryana and SSCB
X

 हरियाणा और सेना खेल नियंत्रण बोर्ड की टीमें 

By

Amit Rajput

Published: 12 July 2022 6:42 PM GMT

चेन्नई में चल रही पांचवीं युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप मंगलवार को समाप्त हो गई। चैंपियनशिप के अंतिम दिन सर्वाधिक पदक जीतकर सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) और हरियाणा ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जहां सेना के पुरुष मुक्केबाजों ने अंतिम दिन 11 फाइनल में शिरकत करते हुए 9 में जीत दर्ज की और शीर्ष स्थान हासिल किया। वही महिला वर्ग में हरियाणा की मुक्केबाजों ने नौ स्वर्ण और दो रजत पदक जीते और 72 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

सेना के लिए अंतिम दिन पहला स्वर्ण गत एशियाई युवा चैंपियन विश्वनाथ सुरेश ने 48 किग्रा वर्ग में हरियाणा के विशेष को हराकर जीता। उनके बाद जादुमनी मेंडेंगबाम ने 51 किग्रा वर्ग में, आशीष ने 54 किग्रा वर्ग में, निखिल कुमार ने 57 किग्रा वर्ग में, हर्ष ने 60 किग्रा वर्ग में, प्रीत मलिक ने 63.5 किग्रा वर्ग में, अंकुश पंघाल ने 67 किग्रा वर्ग में, दीपक ने 75 किग्रा वर्ग में और मोहित ने 86 किग्रा वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीते। वही अंजनी कुमार ने 71 किग्रा वर्ग में और रिद्धम ने 92 किग्रा वर्ग से अधिक में रजत पदक जीते।

पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीम 44 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जिन्होंने दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। वही मध्य प्रदेश की टीम 28 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने अपने अभियान का अंत एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ किया।

महिला वर्ग में हरियाणा की मुक्केबाजों ने नौ स्वर्ण और दो रजत पदक जीते और टीम 72 अंक के साथ शीर्ष पर रही। हरियाणा के लिए भावना ने 48 किग्रा वर्ग में और एशियाई युवा चैंपियन तमन्ना ने 50 किग्रा वर्ग के अलावा नीरू खत्री ने 54 किग्रा वर्ग में, रवीना ने 63 किग्रा वर्ग में प्रियंका ने 66 किग्रा वर्ग में, लाशु यादव ने 70 किग्रा वर्ग में, मुस्कान ने 75 किग्रा वर्ग में, प्रांजल यादव ने 81 किग्रा वर्ग में और कीर्ति ने 81 किग्रा वर्ग से अधिक में स्वर्ण पदक जीते। वही अंजलि ने 52 किग्रा वर्ग में और प्राची 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए।

हरियाणा के बाद महाराष्ट्र की टीम महिला वर्ग में 34 अंक के साथ दूसरे जबकि दिल्ली की टीम 18 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Next Story
Share it