Begin typing your search above and press return to search.

बास्केटबॉल

बास्केटबाल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह का निधन

उनका अंतिम संस्कार रविवार को लोधी रोड शमशान घाट में किया जाएगा

बास्केटबाल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह का निधन
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 21 May 2023 10:54 AM GMT

हॉकी विश्व कप-1975 जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे ओलंपियन अजीत पाल सिंह और पद्मश्री की पत्नी राष्ट्रीय स्तर की पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह का निधन हो गया है। वह 69 वर्ष की थी। वह कुछ समय से बीमार थी। वह अपने पीछे पति और दो पुत्र छोड़ गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को लोधी रोड शमशान घाट में किया जाएगा।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अजीत पाल सिंह के साथ दुख सांझा करते हुये कहा कि उनके जाने से खेल जगत को बहुत घाटा हुआ है। उन्होंने कहा कि अजीत पाल सिंह और उनकी पत्नी किरण अजीत पाल सिंह दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

हेयर ने अजीत पाल सिंह के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुये परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। अजीत पाल सिंह ने जहां हॉकी खेल में विश्व कप और ओलम्पिक खेल में भारत की कप्तानी की वहीं उनकी पत्नी किरण अजीत पाल सिंह ने बास्केटबाल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। खेल जगत में वह चुनिंदा जोड़ियों में से एक थे जो भारत की तरफ से खेले।

किरण अजीत पाल सिंह जो बास्केटबॉल खेल में किरण ग्रेवाल के तौर पर जाने जाते थे, का पैतृक गाँव ललतों कलाँ (लुधियाना) था। उनका जन्म नयी दिल्ली में ही हुआ था और यहीं से ही पढ़ाई हासिल की और फिर बास्केटबॉल खेला। अजीत पाल सिंह हॉकी के मक्का के तौर पर जाने जाते गाँव संसारपुर के रहने वाले हैं। वह परिवार समेत लम्बे समय से नयी दिल्ली में ही रह रहे थे।

Next Story
Share it