Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

सिक्की रेड्डी-रोहन कपूर की जोड़ी वियतनाम ओपन के सेमीफाइनल में

सेमीफाइनल में इन दोनों का सामना इंडोनेशिया की जोड़ी रेहान नौफल कुशरजंतो और लिसा आयु कुसुमावती से होगा

सिक्की रेड्डी-रोहन कपूर की जोड़ी वियतनाम ओपन के सेमीफाइनल में
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 30 Sept 2022 7:36 PM IST

रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को यहां वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई।

पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल चैलेंज का खिताब जीतने वाली सिक्की और कपूर की गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के चान पेंग सून और चेह यी सी की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-17 से हराया।

सेमीफाइनल में इन दोनों का सामना इंडोनेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी रेहान नौफल कुशरजंतो और लिसा आयु कुसुमावती से होगा।

सिक्की और कपूर ने शानदार जज्बा दिखाया। पहले गेम में 3-6 से पिछड़ने के बाद ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बनाई।

मलेशियाई टीम ने एक बार फिर 15-12 से बढ़त बनाई लेकिन भारतीय जोड़ी ने लगातार चार अंक के साथ वापसी की और 19-18 की बढ़त बना ली। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद दो और अंक जुटाकर मैच का पहला गेम जीत लिया। सिक्की और कपूर ने दूसरे गेम में आत्मविश्वास भरी शुरुआत की। मलेशियाई जोड़ी ने 10-8 की बढ़त बनाई लेकिन भारतीय जोड़ी ने 12-12 पर बराबरी हासिल की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Next Story
Share it