Begin typing your search above and press return to search.
बैडमिंटन
चोट के कारण सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इंडियन ओपन से वापस लिया नाम
सात्विक को कूल्हे में चोट आई है, और यही वजह है कि जोड़ी इंडिया ओपन में खेलती हुई नजर नही आयेगी।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस ले लिया। दरअसल, सात्विक को कूल्हे में चोट आई है, और यही वजह है कि जोड़ी इंडिया ओपन में खेलती हुई नजर नही आयेगी।
चोट की जानकारी देते हुए चिराग ने कहा, "सात्विक के कूल्हे में चोट लगी है जिसकी वजह से हमने पीछे हटने का फैसला किया।" इससे पहले भारतीय बैडमिंटन संघ ने भी कहा था कि सात्विक को ग्रोइन की चोट लगी है।
बता दें सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने पिछले साल इंडिया ओपन, फ्रेंच ओपन, राष्ट्रमंडल खेल खिताब जीते थे। दोनों थॉमस कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। इसके अलावा जोड़ी ने विश्व चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक हासिल किया था।
Next Story