Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

फोर्ब्स लिस्ट में 2022 में भारतीय महिला खिलड़ियों में पीवी सिंधु ने की सबसे अधिक कमाई

पीवी सिंधु की साल 2022 की कमाई 7.1 मिलियन डॉलर यानी 58.6 करोड़ रुपये है

PV Sindhu
X

पीवी सिंधु 

By

Bikash Chand Katoch

Updated: 2 Jan 2023 10:47 AM GMT

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने खेल के साथ-साथ दौलत के मोर्चे पर एक और मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स ने सबसे अधिक सालाना कमाई करने वाले महिला खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। पीवी​ सिंधु​ इस लिस्ट में 12वें पायदान पर हैं। पीवी सिंधु टॉप 25 में एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साल 2022 के दौरान टॉप 10 महिला खिलाड़ियों में से आठ खिलाड़ियों ने 10 मिलियन डॉलर यानी 82.62 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जो किसी पिछले साल की तुलना में दोगुना है।

फोर्ब्स की वेबसाइट के अनुसार, यह मुकाम 2008 की रैंकिंग के दौरान सात महिलाओं ने छुआ था। दुनिया की 25 सबसे अधिक वेतन पाने वाली महिला एथलीटों ने 2022 में 285 मिलियन डॉलर की कमाई की। जबकि टॉप 10 की बात करें तो यह 194 मिलियन डॉलर है, जो साल 2021 में 167 मिलियन डॉलर था और इस साल 17 प्रतिशत अधिक है।

दुनिया में टॉप महिला खिलाड़ी कमाई लिस्ट में 51.1 मिलियन डॉलर के साथ जापान की नाओमी ओसाका सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी हैं। इसके बाद सेरेना विलियम्स 41.3 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस साल लिस्ट में चार नए चेहरे फ्रीस्टाइल स्कीयर, एलीन गु और टेनिस ऐस एम्मा रेडुकानू, इगा स्वेटेक और कोको गौफ है।

सबसे अधिक कमाई करने वाले महिला खिलाड़ियों की 2022 लिस्ट के टॉप 25 लिस्ट में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु 12वें नंबर पर हैं। पीवी सिंधु की साल 2022 की कमाई 7.1 मिलियन डॉलर यानी 58.6 करोड़ रुपये है। इन्होंने ऑन फील्ड 82 लाख रुपये की कमाई की है, जबकि ऑफ फील्ड से 57.8 करोड़ रुपये की कमाई की हैं।

बैडमिंटन स्टार प्लेयर पीवी सिंधु ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य-पदक जीता था। उससे पहले रियो ओलंपिक में भारत की यह स्टार खिलाड़ी ने रजत पदक अपने नाम कर इतिहास रचा था। साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में स्वर्ण पदक और मिश्रित स्पर्धा में रजत पदक जीता था। विश्व नंबर 6 ने राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने से पहले जनवरी में लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल, मार्च में स्विस ओपन और जुलाई में सिंगापुर ओपन जीता था।

2022 में टॉप-12 : दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाले महिला खिलाड़ी

1. नाओमी ओसाका (जापान) - टेनिस 51.1 मिलियन डॉलर

2. सेरेना विलियम्स (यू.एस.ए.) - टेनिस - 41.3 मिलियन डॉलर

3. एलीन गु (चीन) - स्कीइंग - 20.1 मिलियन डॉलर

4. एम्मा राडुकानु (यू.के.) - टेनिस - 18.7 मिलियन डॉलर

5. इगा स्वोटेक (पोलैंड) - टेनिस - 14.9 मिलियन डॉलर

6. वीनस विलियम्स (यू.एस.ए.) - टेनिस - 12.1 मिलियन डॉलर

7. कोको गॉफ (यू.एस.ए.) - टेनिस - 11.1 मिलियन डॉलर

8. सिमोन बाइल्स (यू.एस.ए.) ) - जिम्नास्टिक - 10 मिलियन डॉलर

9. जेसिका पेगुला (यू.एस.ए.) - टेनिस - 7.6 मिलियन डॉलर

10. मिंजी ली (ऑस्ट्रेलिया) - गोल्फ - 7.3 मिलियन डॉलर

11. कैंडेस पार्कर (यू.एस.ए.) - बास्केटबॉल - 7.2 मिलियन डॉलर

12. पीवी सिंधु (भारत) - बैडमिंटन - 7.1 मिलियन डॉलर

Next Story
Share it