Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

Japan open 2022: भारतीय स्टार खिलाड़ी एच एस प्रणय को क्वार्टफाइनल के कड़े मुकाबले में मिली हार

शुक्रवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी प्रणय को चीन के ताइपे के चाउ तिएन चेन ने 2-1 से हरा दिया।

Japan open 2022: भारतीय स्टार खिलाड़ी एच एस प्रणय को क्वार्टफाइनल के कड़े मुकाबले में मिली हार
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 2 Sep 2022 9:52 AM GMT

भारत के अनुभवी बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी एच एस प्रणय को जापान ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा हैं। शुक्रवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी प्रणय को चीन के ताइपे के चाउ तिएन चेन ने 2-1 से हरा दिया।

इसी हार के साथ जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई।

दोनों खिलाड़ियों के बीच चले कड़े मुकाबले में प्रणय ने आखिर तक हार नही मानी। 20 मिनट चले इस खेल में चीनी खिलाड़ी चाउ ने 21-17, 15-21, 22-20 से जीत दर्ज की।

इससे पहले गुरुवार को हुए प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में प्रणय ने सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू पर सीधे गेम में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पाकी की थी।

Next Story
Share it