Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

लक्ष्य के बाद सिंधु भी हारी, इंडोनेशिया मास्टर्स 500 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त

पीवी सिंधु अभी तक इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब नहीं जीत पाई हैं

PV Sindhu
X

पीवी सिंधु

By

Amit Rajput

Published: 10 Jun 2022 4:45 PM GMT

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे इंडोनेशिया मास्टर्स 500 टूर्नामेंट में शुक्रवार का दिन भारत के लिए भूलने वाला रहा। जहां पहले भारत के शटलर लक्ष्य सेन बाहर हुए और उसके बाद अब पीवी सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसी के साथ अब टूर्नामेंट में भारत की चुनौती पूरी तरह से समाप्त हो गई है। टूर्नामेंट में भारत के दोनों खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गए। जहां पहले लक्ष्य सेन को चीनी खिलाड़ी ने हराया फिर पीवी सिंधु को थाई खिलाड़ी रेचानोक इंतानोन ने 12-21, 10 - 21 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में मुकाबले में पीवी सिंधु शुरुआत से दबाव में दिखी। 2020 की चैंपियन इंतानोन ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया और उनका रक्षण भी कमाल का था। सिंधु के पास उनके शाॅट्स का कोई जवाब नहीं था और करीब आधा घंटे में ही मैच का फैसला हो गया और सिंधु 12-21, 10 - 21 से हार गई।

पीवी सिंधु अभी तक इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब नहीं जीत पाई हैं। साइना नेहवाल यहां खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। वह 2019 में चैंपियन बनी थीं। इससे पहले विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता सेन भी चीनी खिलाड़ी के खिलाफ 21-16, 12-21, 21-14 से हार गए। इसी के साथ भारत की चुनौती टूर्नामेंट में पूरी तरह समाप्त हो गई है।

Next Story
Share it